Tuesday, June 16, 2026
Home बिहारफुटबॉल सीनियर नेशनल वीमेंस फुटबॉल : बिहार ने मध्यप्रदेश से खेला ड्रॉ

सीनियर नेशनल वीमेंस फुटबॉल : बिहार ने मध्यप्रदेश से खेला ड्रॉ

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। अरुणाचल प्रदेश के पाशीघाट में चल रहे 25वीं सीनियर वीमेंस फुटबॉल चैंपियनशिप में शुक्रवार को खेले गए मैच में बिहार ने मध्यप्रदेश से 2-2 का ड्रॉ खेला। पहले हाफ तक तक 1-1 की बराबरी पर था। पहले हाफ में बिहार की ओर श्यामा रानी ने 16वें मिनट में गोल दागे थे। इसके बाद 85वें मिनट में बिहार की ओर से निशा कुमारी ने गोल दागा। बिहार का अगला मैच 16 सितंबर को हरियाणा के खिलाफ खेला जायेगा। यह जानकारी बिहार फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन ने दी।

इसके पहले बिहार ने कर्नाटक को 3-0 से पराजित किया था। इस मैच में बिहार की ओर से नीतू कुमारी ने दूसरे मिनट में ही गोल कर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया था। इसके नौ मिनट बाद श्यामा रानी ने बिहार के लिए दूसरा गोल दागा था। इस गोल से पहले हाफ तक बिहार टीम 2-0 से आगे हो गई थी।

दूसरे हाफ में खेल के 70वें मिनट में अर्चना कुमारी ने गोल कर अपनी टीम को 3-0 से महत्वपूर्ण बढ़त दिला दी थी जो अंत तक कायम रहा था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.