Sunday, June 14, 2026
Home बिहारक्रिकेट रोमांचक मुकाबले में अनुआनंद स्कूल ऑफ क्रिकेट एकेडमी जीती

रोमांचक मुकाबले में अनुआनंद स्कूल ऑफ क्रिकेट एकेडमी जीती

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। अनुआनंद स्कूल ऑफ क्रिकेट एकेडमी और जगुआर क्रिकेट एकेडमी के बीच खेले जा रही पांच मैचों की शृंखला के तीसरे मैच में अनुआनंद स्कूल ऑफ क्रिकेट एकेडमी ने जगुआर क्रिकेट क्लब को एक विकेट से हराया।

टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाये। जगुआर क्लब की ओर से ऋषभ ने सर्वाधिक 58 रन, श्यामल ने शानदार 55 रन, प्रथम ने 21 रन बनाये। अनुआनंद की ओर से नंद किशोर ने 7 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट, विकास ने 7 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट और एहशान 7 ओवर में 57 रन देकर 2 विकेट लिये।
लक्ष्य का पीछा करते हुए अनुआनंद एकेडमी ने रोमांचक मुकाबले में 9 विकेट पर 183 रन  बनाकर 1 विकेट से मैच जीत लिया। अनुआनंद एकेडमी की ओर से तरुण ने 47, अभिराज ने 32, विकास ने 28 और उदय ने 12 रन का योगदान दिया। जगुआर क्लब की ओर से अमन ने 7 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट और गोलू ने 5 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिये। अनुआनंद एकेडमी के विकास को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए  मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.