Monday, June 15, 2026
Home Latest विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के युगल में भारतीय चुनौती समाप्त

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के युगल में भारतीय चुनौती समाप्त

by Khel Dhaba
0 comment

बासेल। विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के युगल मुकाबलों में भारत की चुनौती तीसरे दौर तक समाप्त हो गयी है। पुरुष युगल में सात्विकसैराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने स्काटलैंड के एलेक्जेंडर डुन और एडम हॉल की जोड़ी को दूसरे दौर में वॉकओवर दे दिया।

भारत को रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी से खासी उम्मीदें थी जिन्होंने हाल ही में थाईलैंड ओपन में खिताब जीता था लेकिन यह जोड़ी विपक्षी टीम को वॉकओवर दे गयी।

मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी को छठी सीड चीनी जोड़ी हान चेंग केई और झोउ आओ डोंग ने 34 मिनट में 21-16, 21-19 से हरा दिया। एमआर अर्जुन और रामचंद्रन श्लोक को चीन की जोड़ी लियू चेंग और झांग नान ने 37 मिनट में 21-14, 21-13 से हरा दिया।

महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी को सातवीं सीड चीनी जोड़ी डू युई और ली यिन हुई ने 52 मिनट में 22-20, 21-16 से हराया जबकि जे मेघना और पूर्विशा एस राम को आठवीं सीड जापानी जोड़ी शिहो तनाका और कोहारु योनेमोतो ने 33 मिनट में 21-8, 21-18 से हरा दिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.