Tuesday, May 26, 2026
Home Latest स्टार पहलवान सुशील कुमार को मिला विश्व चैंपियनशिप का टिकट

स्टार पहलवान सुशील कुमार को मिला विश्व चैंपियनशिप का टिकट

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार ने 14 सितंबर से कजाकिस्तान के नूर-सुल्तान में होने वाली सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है।

सुशील ने मंगलवार को यहां के.डी जाधव कुश्ती स्टेडियम में पुरुषों के 74 किग्रा वर्ग के ट्रायल्स में जितेंदर को 4-2 से हराकर इस भार वर्ग के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की की। ट्रायल्स में सुशील ने मुकाबले के पहले राउंड में 4-0 की बढ़त हासिल कर रखी थी और दूसरे राउंड में उन्होंने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

ट्रायल्स में सुशील के अलावा राहुल अवारे (61 किग्रा), किरण मोर (70 किग्रा) और प्रवीन (92 किग्रा) भी विश्व चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे। जितेंदर के पास अभी भी भारतीय टीम में जगह बनाने का मौका है अगर वह 23 अगस्त को 79 किग्रा में वीरदेव गुलिया को हरा देते हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights