Sunday, May 31, 2026
Home Latest श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट मुकाबला कल से

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट मुकाबला कल से

by Khel Dhaba
0 comment

गाले। विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ दिल तोड़ने वाली हार के ठीक एक महीने बाद बुधवार से श्रीलंका (srilanka) के खिलाफ यहां शुरू हो रही दो टेस्ट (test) की शृंखला (series) में न्यूजीलैंड (newzealand) के पास टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने का मौका होगा।

टेस्ट रैंकिंग में न्यूजीलैंड के 109 अंक हैं और वह सिर्फ भारत से पीछे है जिसके 113 अंक हैं। न्यूजीलैंड हालांकि श्रीलंका को 2-0 से हराते हुए भारत को पछाड़कर दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम बन सकता है।

दो साल की आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप शुरू होने के कारण नई टेस्ट रैंकिंग काफी महत्वपूर्ण होगी। टेस्ट चैंपियनशिप 2021 में खत्म होगी जब शीर्ष दो टीमों के बीच लाड्र्स में फाइनल खेला जाएगा।

खराब दौर से गुजर रही श्रीलंका की टीम गॉल में पहले टेस्ट के लिए पूरी तरह से स्पिन की अनुकूल पिच तैयार करने को लेकर असमंजस में होगी क्योंकि पिछले मैच में यहां उसे इंग्लैंड ने हरा दिया था।

न्यूजीलैंड की टीम भी यहां स्पिन विभाग में काफी विकल्पों के साथ आई है। टीम में मुंबई में जन्में बायें हाथ के स्पिनर एजाज पटेल भी हैं जिन्होंने नेगोम्बो में अभ्यास मैच में पांच विकेट चटकाए थे। वह पहले टेस्ट में लेग स्पिनर टाड एस्टल का साथ दे सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.