Monday, April 21, 2025
Home Latest बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा होगा महिला क्रिकेट: सीजीएफ

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा होगा महिला क्रिकेट: सीजीएफ

by Khel Dhaba
0 comment

मेलबर्न। क्रिकेट की 1998 के बाद पहली बार 2022 में बर्मिघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में वापसी होगी तथा राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) और आईसीसी के अनुसार महिला टी20 क्रिकेट को इन खेलों में शामिल किया गया है।
इससे पहले क्रिकेट केवल एक बार 1998 में कुआलालम्पुर राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा बना था। वहां पुरूष टीमों ने एकदिवसीय मैचों में भाग लिया था और दक्षिण अफ्रीका ने स्वर्ण पदक जीता था।  बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 का आयोजन 27 जुलाई से सात अगस्त के बीच होगा और क्रिकेट प्रतियोगिता में आठ अंतरराष्ट्रीय टीमें भाग लेंगी।

सीजीएफ अध्यक्ष डेम लुईस मार्टिन ने मंगलवार को कहा, आज ऐतिहासिक दिन है और हम क्रिकेट खेल की राष्ट्रमंडल खेलों में वापसी का स्वागत करते हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मुख्य कार्यकारी मनु साहनी ने बयान में कहा, यह महिला क्रिकेट और वैश्विक क्रिकेट समुदाय के लिये वास्तव में ऐतिहासिक क्षण है जिन्होंने इसके समर्थन के लिये एकजुटता दिखायी।

टूर्नामेंट के आठ मैच एजबेस्टन क्रिकेट मैदान पर खेले जाएंगे। इस मैदान पर हाल में समाप्त हुए विश्व कप के कुछ यादगार मैच खेले गये थे जिसमें इंग्लैंड की सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया पर जीत भी शामिल है।

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेल संघ ने बर्मिंघम खेलों में महिला क्रिकेट को शामिल करने के पक्ष में मतदान किया जिससे वह प्रसन्न और सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights