Sunday, May 31, 2026
Home Latest आईसीसी टेस्ट रैंकिंग : 2 शतकों के बाद स्मिथ ऊपर चढ़े

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग : 2 शतकों के बाद स्मिथ ऊपर चढ़े

by Khel Dhaba
0 comment

दुबई। इंग्लैंड के खिलाफ पहले एशेज टेस्ट में दो शतक जड़ने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में एक स्थान पर ऊपर पहुंच गए हैं। एक साल के प्रतिबंध के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेलने वाले स्मिथ ने बर्मिघम के एजबेस्टन मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में क्रमश: 144 और 142 रन बनाए।
अपने इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत स्मिथ अब 903 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके बाद भारतीय बल्लेबाज चेतेश्व पुजारा है। भारतीय कप्तान विराट कोहली अभी भी 922 अंकों के साथ टॉप पर कायम हैं।

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन दूसरे और उनके टीम साथी हेनरी निकोल्स पांचवें नंबर पर कायम हैं। इसके बाद इंग्लैंड के जोए रूट और आस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर हैं जो कि क्रमश: छठे और सातवें नंबर पर हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.