Sunday, June 14, 2026
Home Uncategorized पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग : वेस्टन सीसी और वीएन इलेवन ने अंक बांटे

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग : वेस्टन सीसी और वीएन इलेवन ने अंक बांटे

दोनों के बीच खेला गया मुकाबला हुआ टाई

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 14 जून। पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत रविवार यानी 14 जून को वेस्टर्न सीसी और वीएन इलेवन के बीच खेला गया मुकाबला टाई हो गया।

पटना सिटी के मंगल तालाव ग्राउंड पर खेले गए मैच में वीएन इलेवन ने टॉस जीता और वेस्टन सीसी को बैटिंग का न्योता दिया। वेस्टन सीसी ने 30 ओवर में नौ विकेट पर 243 रन बनाये। विनय कुमार ने 63 रन की पारी खेली। वीएन इलेवन की ओर से रोहित कुमार ने 4 विकेट चटकाये।

जवाब में वीएन इलेवन ने निर्धारित 30 ओवर में 8 विकेट पर 243 रन बना लिया और इस तरह मुकाबला टाई हो गाया। दीपक कुमार ने 58, सोनू कुमार ने 53 और सचिन कुमार ने 43 रन की पारी खेली।

वेस्टन सीसी की ओर से शू लिन ने 4 और रवि भारती ने 3 विकेट चटकाये। वीएन इलेवन के दीपक कुमार (58 रन,2 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

वेस्टन सीसी : 30 ओवर में नौ विकेट पर 243 रन, विनीत 15, विनय कुमार 63, शू लिन 26, सूरज माही 18, अर्श 22, रिषभ भारती 31, राहुल राठौर 21,अंशु कुमार नाबाद 14, अतिरिक्त 25, सौरभ 1/59, दीपक कुमार 2/25, स्वणिक 1/43, रोहित कुमार 4/29

वीएन इलेवन : 30 ओवर में 8 विकेट पर 243 रन, राज आर्यन 25, नीरज यादव 11, सचिन कुमार 43, आर्यन साह 20, सोनू कुमार 53, दीपक कुमार 58, अतिरिक्त 20, शू लिन 4/36, रवि भारती 3/36, सूरज माही 1/41

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.