Sunday, May 31, 2026
Home IPL IPL 2026 FINAL : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बचाया अपना खिताब

IPL 2026 FINAL : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बचाया अपना खिताब

फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टायटंस को पांच विकेट से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

अहमदाबाद, 31 मई। गेंदबाजों द्वारा नरेंद्र मोदी स्टेडियम की धीमी पिच पर जलवा के बाद विराट कोहली (नाबाद) की शानदार बैटिंग की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक बार फिर आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का दूसरा आईपीएल खिताब है। फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टायटंस को 5 विकेट से पराजित किया।

अपने होम ग्राउंड पर खेल रही गुजरात टायटंस के लिए नरेन्द्र मोदी स्टेडियम की लाल और काली मिट्टी के मिश्रण वाली पिच पर शॉट खेलना बिलकुल भी आसान नहीं रहा जो गुजरात टाइटन्स की बल्लेबाजी में साफ झलकी। वाशिंगटन सुंदर (नाबाद 50) गुजरात के लिए तारणहार बने और शुरुआती झटकों से उबरते हुए गुजरात ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाये।

गुजरात की ओर से साई सुदर्शन ने 12, शुभमन गिल ने 10, निशांत सिंधू ने 20, जोस बटलर ने 19 और अशरद खान ने 15 रन बनाये।

आरसीबी के लिए रसिख सलाम ने तीन जबकि भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने दो दो विकेट चटकाए। कृणाल पंड्या ने 23 रन देकर एक विकेट झटका।

जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तेज शुरुआत हुई। वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली की ओपनिंग जोड़ी ने 4.3 ओवर में 62 रन जड़ दिये। पहला झटका वेंकटेश अय्यर के रूप में लगा। वे 32 रन बना कर आउट हुए। एक छोर को विराट कोहली ने संभाले रखा। कप्तान रजत पाटीदार और टिम डेविड ने थोड़ा-थोड़ा सहयोग किया। रजत पाटीदार ने 15 और टिम डेविड ने 24 रन की पारी खेली। इसके बाद विराट कोहली ने जितेश शर्मा के साथ मिल कर 18 ओवर में पांच विकेट पर 161 रन बना कर टीम को जीत दिला दी। जितेश शर्मा ने 11 नाबाद रन की पारी खेली।

इसके पहले आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और उसके गेंदबाजों ने शुरू से ही दबदबा बनाते हुए पावरप्ले में सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (10) और साई सुदर्शन (12) के विकेट झटक लिए। गुजरात टाइटन्स को अपनी सलामी जोड़ी से अच्छी शुरूआत की उम्मीद थी जिससे टीम इन झटकों से उबर नहीं सकी।

हालांकि टीम शुरू से ही धीमी शुरूआत करती रही है जो कोई नयी बात नहीं थी। लेकिन हेजलवुड (37 रन देकर दो विकेट) की गेंद पर गिल ने जोरदार शॉट खेला और गेंद उनके बल्ले का किनारा चूमते हुए आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार के हाथों में चली गई।

सुदर्शन एक बार डीआरएस की मदद से जैकब डफी की गेंद पर कैच आउट होने से बच गए थे लेकिन वह भी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए।

भुवनेश्वर (29 रन देकर दो विेट) की एक सटीक, ऊंची और वाइड बाउंसर पर इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने खराब पुल शॉट खेला और विकेटकीपर जितेश शर्मा ने दौड़कर आसान कैच लपक लिया। इस तरह ‘पर्पल कैप’ की दौड़ में भुवनेश्वर अब कागिसो रबाडा (28 विकेट) के साथ बराबरी पर आ गए हैं।

गिल और सुदर्शन ने इस सत्र में 700 से ज्यादा रन बनाए थे। इन दोनों के आउट होने के बाद गुजरात टाइटन्स की की बल्लेबाजी पूरी तरह से लड़खड़ा गई।

उनका पावर प्ले में स्कोर दो विकेट पर 45 रन रन था। बाकी बल्लेबाजों में पारी को संभालने का जोश और धैर्य नहीं दिखा।

जोस बटलर (19) और वाशिंगटन पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन रक्षात्मक खेलने से जूझते नजर आए।

युवा तेज गेंदबाज रसिक सलाम अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने निशांत सिंधु (18 गेंद में 20 रन) और राहुल तेवतिया के विकेट लिए। घरेलू टीम ने 100 रन के आंकड़े तक पहुंचने से पहले ही मुख्य बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे।

गुजरात टाइटन्स को अपनी पारी का पहला छक्का लगाने के लिए 13वें ओवर तक इंतजार करना पड़ा जो कृणाल की गेंद पर अरशद खान (15 रन) मिड-विकेट के ऊपर से लगाया था। आरसीबी के गेंदबाजों के दबदबे का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि घरेलू टीम की पारी में (अरशद के दो और राशिद खान के एक छक्के से) केवल तीन छक्के शामिल थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.