मधेपुरा, 31 मई। स्थानीय बी पी मंडल इंडोर स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय (बालक/बालिका) बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न हो गया। समापन समारोह में उप विकास आयुक्त अनिल बाशाक, टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर, लायंस क्लब के अग्रणी घोष, समाज सेविका प्रीति यादव ने विजेता उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर उपविकास आयुक्त श्री बसाक ने कहा कि खेल से शारीरिक मानसिक ओर बौद्धिक विकास होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष इंद्रनिल घोष ने किया। श्री घोष ने कहा कि आने वाले कल में बैडमिंटन का बड़ा प्रतियोगिता होगी।
परिणाम
बालक वर्ग
अंडर-13
विजेता-विहान (आर.आर. ग्रीनफील्ड स्कूल)
उपविजेता-अक्षत (उत्क्रमित मध्य विद्यालय)
तृतीय-हिमांशी कुमार (ग्रीनफील्ड स्कूल) व अनुराग कुमार (ग्रीनफील्ड स्कूल सिहेश्वर)
अंडर-15
विजेता-सुयश चौहान (आर.आर. ग्रीनफील्ड स्कूल)
उपिवजेता-केतन सोनी (आर.आर. ग्रीनफील्ड स्कूल)
तृतीय-रत्ना पीयूष (लिटिल बर्ड स्कूल) और श्रेयश (ग्रीनफील्ड स्कूल सिहेश्वर)
अन्डर-17
विजेता-कुंदन कृष्णन (एसएनपीएम +2 स्कूल)
द्वितीय-डेर राज (एसएनपीएम एमएम +2 स्कूल)
तृतीय-अनिकेत आनंद (आर.आर. ग्रीनफील्ड स्कूल) और अक्षय राज (माया विद्या निकेतन)
निर्णायक भूमिका में बंटी कुमार ने अग्रणी भूमिका निभाई। मोके पर बैडमिंटन संघ के सचिव राजीव रंजन, त्रिदीप गांगुली,अरविंद कुमार,बंटी कुमार राजा कुमार, टेबुल टेनिस संध सचिव प्रदीप कुमार श्रीवास्तव,कबड्डी संघ के सचिव रोशन कुमार,शतरंज संघ के सचिव अनुज कुमार,शिक्षक राकेश कुमार जया भारती अमित कुमार आनंद,मिथिलेश कुमार विनय कुमार रत्नेश कुमार संतोष कुमार मिथिलेश कुमार उपस्थित थे