Tuesday, April 28, 2026
Home झारखंडअन्य रांची जिला अस्मिता लीग का भव्य समापन

रांची जिला अस्मिता लीग का भव्य समापन

400 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

by Khel Dhaba
0 comment

रांची 28 अप्रैल। रांची जिला अस्मिता लीग प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को मोराबादी स्थित मरांग गोमके एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में धूमधाम से हुआ। प्रतियोगिता के समापन के बाद आयोजित समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

समापन समारोह में रांची विश्वविद्यालय के क्रिकेट प्रशिक्षक चंचल भट्टाचार्य, झारखंड कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार सिंह तथा भारतीय टीम के वरीय प्रशिक्षक रवि शंकर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर राँची के डे-बोर्डिंग, आवासीय, खेलो इंडिया और एकलव्य प्रशिक्षण केंद्रों के प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी बड़ी संख्या में मौजूद थे। प्रतियोगिता के तहत फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, कुश्ती, बॉक्सिंग और कबड्डी जैसी विभिन्न खेल विधाओं का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 400 बालिका खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतीक चिह्न भेंट किया, जबकि मंच संचालन विभाग के वरीय प्रशिक्षक अजय झा ने किया। अंत में जिला खेल समन्वयक आशीष कुमार बनर्जी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिला खेल कार्यालय के बिरसी मुंडू और मुकेश कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा रवि शंकर, हरीश कुमार, शिव सागर, तपन राउत, राजू साहू, भरत शाह, संजू कुमार, रविशंकर केशरी, गोपाल तिर्की, कालीचरण महतो, अख्तर हुसैन सहित कई प्रशिक्षकों ने योगदान दिया।

पदक विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं

बैडमिंटन

अंडर-14: वेदांतिका माथुर (प्रथम), शांभवी सौम्या (द्वितीय), काश्वी सरावगी (तृतीय)
अंडर-17: शांभवी बर्मन (प्रथम), वानया खन्ना (द्वितीय), अमृता कुजूर (तृतीय)
(अन्य वर्ग): अनन्या सिंह (प्रथम), नंदिता सेन (द्वितीय), माही कश्यप (तृतीय)

कुश्ती

45 किग्रा: सोनामुनी हेंब्रम, होलिका मिजेसी, सीमा हेंब्रम
अंडर-50 किग्रा: अनीशा केरकेट्टा, आरती कुमारी, अंशु लकड़ा
अंडर-55 किग्रा: स्नेहा कुमारी, नेहा उरांव, इंद्रावती कुमारी
अंडर-59 किग्रा: सिमरन बिलचन मिंज, कोमल मरांडी, रिया कुमारी

कबड्डी

डे बोर्डिंग बालिका प्रशिक्षण केंद्र, मोराबादी (विजेता)
पे एंड प्ले मोराबादी (उपविजेता)

फुटबॉल

अंडर-14: हुलुंडू (विजेता), तमाड़ (उपविजेता), सताकी (तृतीय)
अंडर-17: तरुण संगम धुर्वा (विजेता), पोगरा रंगामाटी (उपविजेता), तमाड़ (तृतीय)
अंडर-19: जेएसएसपीएस खेलगांव (विजेता), पोगरा रंगामाटी (उपविजेता), तरुण संगम धुर्वा (तृतीय)

हॉकी (ओपन)

एकलव्य हॉकी प्रशिक्षण केंद्र (विजेता)
आवासीय प्रशिक्षण केंद्र बरियातू (उपविजेता)
साई राँची (तृतीय)

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights