वैभव सूर्यवंशी ने जयपुर को अपना निजी लॉन्चपैड बना दिया। युवा बल्लेबाज़ ने हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 37 गेंदों में 103 रनों की विस्फोटक पारी खेलते हुए क्रिकेट जगत को चौंका दिया।इस धमाकेदार शतक के साथ उन्होंने अपने करियर में एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को अपने नाम से जोड़ लिया हैं। खास बात यह है कि उनका करियर अभी इतना लंबा भी नहीं हुआ है कि ऐसे में इतने बड़े बड़े रिकॉर्ड बनाना बहुत बड़ी बात है।

जयपुर के मैदान पर खेली गई यह पारी न केवल दर्शकों के लिए रोमांचक रही, बल्कि क्रिकेट प्रेमियों के बीच लंबे समय तक चर्चा का विषय भी बनी रहेगी। 15 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने केवल 36 गेंदों में अपना शतक पूरा करते हुए आईपीएल के इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक जड़ दिया।हालांकि उनकी शानदार पारी का अंत साकिब हुसैन ने किया, जब उन्होंने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट करके। अपनी इस विस्फोटक पारी में उन्होंने 5 चौके और 12 छक्के लगाए, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 278.37 का रहा।
वैभव ने रिकॉर्ड्स से जगमगाई एक और रात
वैभव सूर्यवंशी ने विश्व क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। वह दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज़ बन गए हैं जिन्होंने 40 से कम गेंदों में एक से ज्यादा शतक जड़े हैं।हालांकि क्रिस गेल का 2013 में पुणे वारियर्स के खिलाफ लगाया गया 30 गेंदों का शतक अभी भी सबसे तेज बना हुआ है, लेकिन अब इस सूची में दूसरे और तीसरे स्थान पर भी सूर्यवंशी का ही कब्जा हो गया है। इतना ही नहीं वैभव ने टी20 क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम किया दरअसल वह सबसे कम उम्र में 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं, वैभव ने सिर्फ 473 गेंदों पर हासिल किया, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी और शानदार फॉर्म को दर्शाता है।
बाउंड्री के दम पर बनाए 92 रन
वैभव की यह पारी इसलिए बेहद खास रही क्योंकि उनके 103 में से 92 रन सिर्फ चौकों-छक्कों से आए। 15 वर्षीय वैभव ने इस मैच में 12 छक्के और 5 चौके लगाकर १०३ रन की तूफानी पारी खेली।अगर मौजूदा स्थिति पर नजर डालें तो वैभव 357 रन के साथ आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे हैं। वहीं के एल राहुल भी 357 रन बनाकर उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
अभिषेक-ईशान ने वैभव केशतक पर फेरा पानी
वैभव सूर्यवंशी ने भले ही सिर्फ 36 गेंदों में तूफानी शतक जड़ा लेकिन अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के अर्धशतकों ने उनकी इस पारी की चमक को फीका कर दिया और हैदराबाद की ओर से शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए राजस्थान को 5 विकेट से हरा दिया। सवाई मानसिंघ क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान द्वारा दिए गए 229 रनों के बड़े लक्ष्य को हैदराबाद ने महज 18.3 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अभिषेक ने 29 गेंदों में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 57 रनों की शानदार पारी खेली तो वहीं ईशान किशन ने 31 गेंदों में 74 रन बनाते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। ईशान ने अपनी इस दमदार पारी के दौरान 11 चौके और 3 छक्के जड़।
इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन में अपनी पांचवीं जीत दर्ज कर ली है।