Saturday, April 25, 2026
Home बिहारRANDHIR VERMA BCA U-19 ONE DAY TROPHY बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में पूर्वी चंपारण की शानदार जीत

बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में पूर्वी चंपारण की शानदार जीत

सीवान को 74 रन से हराया, करण कुमार प्लेयर ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

बिदुपुर, 6 अप्रैल। वैशाली जिला के बिदुपुर स्थित बिहार क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेली जा रही रणधीर वर्मा मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के वेस्टर्न जोन के लीग मुकाबले में पूर्वी चंपारण ने सीवान को 74 रन से हराया। विजेता टीम के करण कुमार (71 रन, 2 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

मैच का सार

पूर्वी चंपारण ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 47.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 288 रन बनाये। जवाब में सीवान की टीम 50 ओवर में 8 विकेट पर 214 रन ही बना सकी।

इस मैच में ईस्ट चंपारण की टीम ने पहले बल्लेबाजी में मजबूत स्कोर खड़ा किया और फिर गेंदबाजों ने उस बढ़त को सफलतापूर्वक बचाते हुए मुकाबले को अपने नाम किया।

पूर्वी चंपारण बैटिंग

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट चंपारण की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने महज 29 रन पर अपने शुरुआती तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद कुछ-कुछ अंतराल पर दो और विकेट गए। 80 रन पर छह विकेट। ऐसे मुश्किल समय में कप्तान मणि कांत ने शानदार जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने 77 गेंदों पर 80 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी ने टीम को संभालने के साथ-साथ मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
इसके बाद करण कुमार ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 42 गेंदों में 71 रन ठोक दिए। उनकी इस पारी में 4 चौके और 6 छक्के शामिल रहे, जिसने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। युवराज सिंह ने 43 (53) रन का अहम योगदान दिया, जबकि अंत में सत्यम कुमार ने 26 (22) रन बनाकर टीम को 47.3 ओवर में 288 रन तक पहुंचाया।

सीवान की ओर से गेंदबाजी में सौरभ कुमार यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5/58 विकेट झटके, लेकिन अन्य गेंदबाज उनका साथ नहीं दे सके, जिससे टीम बड़ा स्कोर रोकने में नाकाम रही।

सीवान की बैटिंग

289 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीवान टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही और टीम ने दोनों ओपनर बिना खाता खोले ही गंवा दिए। इसके बाद अर्नव तिवारी ने 25 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की।

मध्यक्रम में अमित कुमार पटेल ने नाबाद 50 (69) रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, जबकि अभिषेक कुमार अर्जुन ने 32 (28) और कप्तान रिजु खान ने 29 (38) रन बनाए। हालांकि इन पारियों के बावजूद टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई और 50 ओवर में 214/8 रन ही बना सकी।

ईस्ट चंपारण की ओर से गेंदबाजी में हर्षित कश्यप ने 2/35 विकेट लेकर शुरुआती झटके दिए। वहीं करण कुमार और सत्यम कुमार ने 2-2 विकेट लेकर मैच को पूरी तरह अपनी टीम के पक्ष में कर दिया।

संक्षिप्त स्कोर

ईस्ट चंपारण : 288 ऑल आउट (47.3 ओवर), मणि कांत 80, करण कुमार 71, युवराज सिंह 43, सत्यम कुमार 26, निखिल 18, आयुष राज 12, अतिरिक्त 17, सौरभ कुमार यादव 5/58, अमित कुमार पटेल 2/50, रितेश 1/41, रिजू खान 1/31, रितिक राज 1/27

सीवान : 50 ओवर में 8 विकेट पर 214 रन, अमित कुमार पटेल नाबाद 50, अभिषेक कुमार अर्जुन 32, रिजु खान 29, अर्नव तिवारी 25, रितेश यादव 23, रितेश नाबाद 19,अतिरिक्त 24, हर्षित कश्यप 2/35, करण कुमार 2/50, सत्यम कुमार 2/42, मणिकांत 1/37, युवराज सिंह 1/37

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights