Saturday, April 25, 2026
Home बिहारBCA MENS U23 ONE DAY TROPHY भोजपुर बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के फाइनल में

भोजपुर बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के फाइनल में

पहले सेमीफाइनल में दरभंगा को 14 रन से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 6 अप्रैल। स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी 2025-26 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भोजपुर ने दरभंगा को 14 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। यह मुकाबला रोमांच, संघर्ष और शानदार टीमवर्क का बेहतरीन उदाहरण रहा, जहां भोजपुर के खिलाड़ियों ने दबाव में भी शानदार प्रदर्शन किया।

भोजपुर की पारी की शुरुआत भले ही साधारण रही, लेकिन मध्यक्रम ने जिम्मेदारी संभाली। ऋत्विज राज सिंह ने 68 (75) रन की शानदार पारी खेलकर टीम को संभाला, जबकि ऋषभ पांडेय ने 43 (52) रन बनाकर महत्वपूर्ण योगदान दिया। कप्तान गुलशन कुमार ने 22 (23) रन की उपयोगी पारी खेली। इन पारियों की बदौलत भोजपुर ने 46.5 ओवर में 205 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। अर्जुन सिंह ने 28 रन का योगदान दिया।

दरभंगा की ओर से गेंदबाजी में अंकित चौधरी ने घातक प्रदर्शन करते हुए 5/19 विकेट झटके और भोजपुर को बड़े स्कोर से रोक दिया।

206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दरभंगा टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए। 25 रन पर चार विकेट। इसके बाद भासवान ने 102 (112) रन की शानदार शतकीय पारी खेलकर टीम को मुकाबले में बनाए रखा। अनुराग सिंह रॉय ने 20 और अंकित राज ने 16 रन का योगदान दिया, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे।

भोजपुर की ओर से सनी सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 34 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि कप्तान गुलशन कुमार ने 47 रन देकर 3 और राहुल, विवेक, शिवम ने 1-1 विकेट चटकाये। अंततः दरभंगा की टीम 49.2 ओवर में 191 रन पर ऑल आउट हो गई और भोजपुर ने 14 रन से जीत दर्ज की।

संक्षिप्त स्कोर

भोजपुर : 205 ऑल आउट (46.5 ओवर), ऋत्विज राज सिंह 68, ऋषभ पांडेय 43, गुलशन कुमार 22, अर्जुन सिंह 28, शिवम सिंह 10, अतिरिक्त 21,
अंकित चौधरी 5/19, मनीष कुमार 2/38, आरव झा 2/32, अनिकेत राज 1/35,

दरभंगा : 191 ऑल आउट (49.2 ओवर), भासवान भारद्वाज 102, अनुराग सिंह रॉय 20, अंकित राज 16,अतिरिक्त 21, सनी सिंह 4/34, गुलशन कुमार 3/47, राहुल कुमार 1/8, विवेक 1/19, शिवम सिंह 1/38

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights