Wednesday, April 22, 2026
Home बिहारफुटबॉल बिहार राज्य महिला फुटबॉल : दरभंगा और बेगूसराय क्वार्टर फाइनल में

बिहार राज्य महिला फुटबॉल : दरभंगा और बेगूसराय क्वार्टर फाइनल में

मुजफ्फरपुर की टीम प्री क्वार्टरफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

लखीसराय, 2 अप्रैल। यहां खेली जा रही 12वीं बिहार राज्य सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। दूधिया रोशनी में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में दरभंगा और बेगूसराय ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली, जबकि मुजफ्फरपुर ने प्रीक्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

मुजफ्फरपुर की गया जी पर 2-0 से जीत

दूसरे चक्र के मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने गया जी को 2-0 से हराया। मैच के 17वें मिनट में अंजली ने पहला गोल दागा, जबकि 23वें मिनट में शिवानी कुमारी ने दूसरा गोल कर टीम की बढ़त मजबूत कर दी। मध्यांतर के बाद कोई गोल नहीं हुआ और मुजफ्फरपुर ने मैच अपने नाम किया। इस मैच में अंजली को वूमेन ऑफ द मैच चुना गया।

दरभंगा ने टाईब्रेकर में बनाई जगह

दरभंगा और समस्तीपुर के बीच मुकाबला बेहद कड़ा रहा। दोनों टीमें निर्धारित समय तक गोल नहीं कर सकीं, जिसके बाद मैच का फैसला टाईब्रेकर से हुआ। दरभंगा ने 3-1 से जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। गोलकीपर श्रुति कुमारी को शानदार प्रदर्शन के लिए वूमेन ऑफ द मैच चुना गया।

बेगूसराय की 7-0 से बड़ी जीत, कौशिकी छाईं

प्रीक्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने कटिहार को 7-0 से करारी शिकस्त दी। इस मैच की स्टार खिलाड़ी रहीं कौशिकी, जिन्होंने चार गोल दागकर टीम को बड़ी जीत दिलाई। उन्होंने 3वें मिनट में पेनाल्टी से गोल किया, इसके बाद 5वें, 20वें और 38वें मिनट में गोल कर मैच पर पूरी पकड़ बना ली। गोल्डी कुमारी (11वें मिनट), सुरुचि (35वें मिनट) और अंजली (60वें मिनट) ने भी गोल किए। कौशिकी को वूमेन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

क्वार्टर फाइनल मुकाबला होगा रोमांचक

अब प्रतियोगिता के पहले क्वार्टर फाइनल में दरभंगा और बेगूसराय की टीमें आमने-सामने होंगी, जिससे मुकाबला और रोमांचक होने की उम्मीद है।

3 अप्रैल के मुकाबले

जहानाबाद बनाम अरवल
सारण बनाम रोहतास
दरभंगा बनाम बेगूसराय

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights