Friday, June 5, 2026
Home बिहार हॉकी इंडिया सबजूनियर मेंस हॉकी : राजगीर में गोलों की बरसात

हॉकी इंडिया सबजूनियर मेंस हॉकी : राजगीर में गोलों की बरसात

तेलंगाना की 20-0 जीत, दिल्ली और छत्तीसगढ़ का दबदबा

by Khel Dhaba
0 comment

राजगीर, 2 अप्रैल। स्थानीय राजगीर हॉकी स्टेडियम में चल रही 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन कई टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। आंध्र प्रदेश, मिजोरम, दिल्ली हॉकी, तेलंगाना हॉकी और छत्तीसगढ़ हॉकी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर प्रभाव छोड़ा।

आंध्र प्रदेश की सधी हुई जीत

दिन का पहला मुकाबले डिवीजन सी के पूल ए का खेला गया। इस मैच मेन हॉकी आंध्र प्रदेश ने पुडुचेरी हॉकी को 3-1 से हराया। आंध्र प्रदेश के लिए सूर्य गणेश कटारू प्रदीप (13वें मिनट), चैतन्य लंका चैतन्य येसु (19वें मिनट) और कप्तान मदुरु गंगा (27वें मिनट) ने गोल किए।
पुडुचेरी के लिए दर्शन (58वें मिनट) ने एकमात्र गोल किया।

मिजोरम का दबदबा, जोसेफ की हैट्रिक

डिवीजन सी के पूल ए दूसरे मुकाबले में हॉकी मिजोरम ने असम को 6-0 से हराया। जोसेफ मालसावमतलुआंगा (5वें, 33वें, 54वें मिनट) ने हैट्रिक लगाई, जबकि कप्तान मालसावमकिमा (12वें मिनट), वनलालहमंगैहा (38वें मिनट) और लालहमंगैहज़ुआला (48वें मिनट) ने भी गोल किए।

दिल्ली हॉकी का शानदार प्रदर्शन

डिवीजन बी के पूल ए में दिल्ली हॉकी ने हॉकी बंगाल को 9-1 से हराया। दिल्ली के लिए आर्यन (4वें, 14वें मिनट), कप्तान युवराज सिंह (10वें, 22वें मिनट), सुशांत सहरावत (26वें, 58वें मिनट) और सिद्धार्थ (29वें, 53वें मिनट) ने दो-दो गोल किए, जबकि लव (24वें मिनट) ने एक गोल किया। बंगाल के लिए आयुष प्रधान (13वें मिनट) ने एकमात्र गोल किया।

तेलंगाना की ऐतिहासिक जीत

डिवीजन बी के पूल ए के मुकाबले में तेलंगाना हॉकी ने गुजरात को 20-0 से हराया। अमित दयाल (5वें, 21वें, 22वें, 37वें, 41वें, 47वें, 50वें, 52वें, 55वें, 56वें मिनट) ने 10 गोल किए।

इसके अलावा हैड्रियन लॉरेंस (2वें, 20वें मिनट), हर्ष कुमार गौतम (4वें, 7वें मिनट), अखिल गोगुला (24वें, 34वें मिनट), ज्ञानेश्वर पिट्टाला (12वें मिनट), पेंडोर धनराज (26वें मिनट), एस्लावथ युवराज (35वें मिनट) और कप्तान यशित जला सूर्य (44वें मिनट) ने भी गोल किए।

कर्नाटक और अरुणाचल के बीच ड्रॉ

डिवीजन बी के पूल बी के मुकाबले में कर्नाटक और अरुणाचल के बीच मुकाबला 2-2 से बराबरी पर समाप्त हुआ।

कर्नाटक के कप्तान आदर्श गोविंद मुतागर (18वें, 54वें मिनट) ने दोनों गोल किए, जबकि अरुणाचल के कप्तान कुमार शशांक (4वें मिनट) और अश्विनी पटेल (45वें मिनट) ने गोल दागे।

छत्तीसगढ़ की शानदार जीत

दिन के अंतिम मुकाबला डिवीजन बी के पूल बी का खेला गया जिसमें छत्तीसगढ़ हॉकी ने हिमाचल को 7-2 से हराया।

कप्तान पीयूष कुमार साहू (30वें, 38वें, 60वें मिनट) ने हैट्रिक लगाई, जबकि योगेश ठाकुर (39वें मिनट), ओम कुमार यादव (47वें मिनट), आदर्श राज सिंह (51वें मिनट) और अभिषेक यादव (53वें मिनट) ने गोल किए।

हिमाचल के लिए सिद्धांत कौशल (13वें मिनट) और दक्ष (59वें मिनट) ने गोल किए।

दूसरे दिन सभी परिणाम

आंध्र प्रदेश 3-1 ले पुडुचेरी
मिजोरम 6-0 असम
दिल्ली 9-1 बंगाल
तेलंगाना 20-0 गुजरात
कर्नाटक 2-2 अरुणाचल
छत्तीसगढ़ 7-2 हिमाचल

डिवीजन बी पूल ए

रैंक टीम मैच जीत ड्रॉ हार गोल अंतर अंक
1 दिल्ली हॉकी 2 2 0 0 +13 6
2 तेलंगाना हॉकी 2 1 0 1 +15 3
3 हॉकी उत्तराखंड 0 0 0 0 0 0
4 हॉकी बंगाल 1 0 0 1 -8 0
5 हॉकी गुजरात 1 0 0 1 -20 0

डिवीजन बी पूल बी

रैंक टीम मैच जीत ड्रॉ हार गोल अंतर अंक
1 छत्तीसगढ़ हॉकी 2 1 1 0 +5 4
2 हॉकी कर्नाटक 2 1 1 0 +5 4
3 हॉकी अरुणाचल 1 0 1 0 0 1
3 हॉकी बिहार 1 0 1 0 0 1
5 हॉकी हिमाचल 2 0 0 2 -10 0

डिवीजन सी पूल ए

रैंक टीम मैच जीत ड्रॉ हार गोल अंतर अंक
1 हॉकी मिजोरम 2 2 0 0 +8 6
2 हॉकी आंध्र प्रदेश 2 2 0 0 +4 6
3 हॉकी जम्मू & कश्मीर 0 0 0 0 0 0
3 हॉकी राजस्थान 0 0 0 0 0 0
5 ले पुडुचेरी हॉकी 2 0 0 2 -4 0
6 असम हॉकी 2 0 0 2 -8 0

डिवीजन सी पूल बी

रैंक टीम मैच जीत ड्रॉ हार गोल अंतर अंक
1 गोवा हॉकी 1 1 0 0 +1 3
2 हॉकी राजस्थान 0 0 0 0 0 0
2 त्रिपुरा 0 0 0 0 0 0
4 हॉकी जम्मू & कश्मीर 1 0 0 1 -1 0

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.