Tuesday, April 21, 2026
Home झारखंड हॉकी इंडिया सबजूनियर वीमेंस हॉकी में चंडीगढ़ ने दागे दर्जन गोल

हॉकी इंडिया सबजूनियर वीमेंस हॉकी में चंडीगढ़ ने दागे दर्जन गोल

गोवा, बंगाल, चंडीगढ़ और उत्तराखंड की टीमें जीतीं

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 2 अप्रैल। स्थानीय मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, मोराबादी में आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन चार मुकाबले खेले गए। दिन भर के मुकाबलों में गोवा, बंगाल, चंडीगढ़ और उत्तराखंड की टीमों ने शानदार जीत दर्ज की और अपने अभियान को मजबूती दी।

गोवा की दमदार जीत, बेरतीला बनीं स्टार

दिन का पहला मुकाबला डिवीजन सी के ग्रुप ए का खेला गया जिसमें गोवा ने तेलंगाना को 6-3 से हराया। गोवा की ओर से बेरतीला केरकेट्टा ( 48वें मिनट और 52वें मिनट)और डेलिना मेंडेस (40वें और 41वें मिनट) ने दो-दो गोल दागे, जबकि सीमा तिर्की (तीसरे मिनट) और विद्या कुमारी (16वें मिनट) ने एक-एक गोल किया।

तेलंगाना की ओर महानंदा आनंदी (30वें और 36वें मिनट) ने दो और अकुला नाव्याश्री (15वें मिनट) ने 1 गोल किया।
बेरतीला केरकेट्टा को उनके शानदार दो गोल के लिए बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

बंगाल ने कड़े मुकाबले में दर्ज की जीत

दूसरा मैच डिवीजन बी के पूल ए का खेला गया जिसमें बंगाल ने दादरा नगर हवेली और दमन एवं दीव को 1-0 से हराया। यह मुकाबला काफी संघर्षपूर्ण रहा, जिसमें पूजा कुमारी साव (21वें मिनट) ने एकमात्र निर्णायक गोल कर टीम को जीत दिलाई।

पूजा कुमारी साव को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया।

चंडीगढ़ का एकतरफा प्रदर्शन

तीसरा मैच डिवीजन बी के पूल बी का खेला गया चंडीगढ़ ने गुजरात को 12-1 से करारी शिकस्त दी। चंडीगढ़ की ओर से कफी (38वें, 46वें, 55वें और 60वें मिनट) ने चार गोल दागे, जबकि नैंसी कश्यप (13वें, 18वें), आंचल (12वें, 14वें) और अनु (9वें और 30वें ) ने दो-दो गोल किए। भावना (10वें) और यास्मीन शर्मा (20वें) ने भी एक-एक गोल जोड़ा। आंचल को बेहतरीन खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

उत्तराखंड की शानदार जीत, करीना की हैट्रिक

दिन के अंतिम मुकाबले में उत्तराखंड ने कर्नाटक को 6-1 से हराया। यह मुकाबला डिवीजन बी के पूल बी का था। उत्तराखंड की ओर से करीना (10वें, 12वें और 17वें) ने शानदार हैट्रिक लगाई, जबकि मीनाक्षी (7वें), दीया (60वें) और दिव्यानी जोशी (53वें) ने एक-एक गोल किया।

मीनाक्षी को उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

दिन के परिणाम (संक्षिप्त स्कोर)

गोवा 6-3 तेलंगाना
बंगाल 1-0 दादरा एवं नगर हवेली व दमन दीव
चंडीगढ़ 12-1 गुजरात
उत्तराखंड 6-1 कर्नाटक

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights