Thursday, June 4, 2026
Home बिहारRANDHIR VERMA BCA U-19 ONE DAY TROPHY बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में नवादा की दूसरी जीत

बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में नवादा की दूसरी जीत

शेखपुरा को 8 विकेट से किया पराजित

by Khel Dhaba
0 comment

पावापुरी (नालंदा), 2 अप्रैल। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेली जा रही रणधीर वर्मा मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के मगध जोन के लीग मुकाबले में नवादा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शेखपुरा को 8 विकेट से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। नवादा की यह लगातार दूसरी जीत है। विजेता टीम के ईशु कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

मैच का सार

स्थानीय एसएससीसी ग्राउंड, पावापुरी मोड़ पर खेले गए मैच में शेखपुरा ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 49 ओवर में सभी विकेट खोकर 220 रन बनाये। जवाब में नवादा की टीम 26.1 ओवर में दो विकेट पर 221 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

शेखपुरा की पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शेखपुरा डीसीए की टीम 49 ओवर में 220 रन पर सिमट गई। टीम के लिए अर्नव आदित्य ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 114 गेंदों पर 99 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वह अपने शतक से महज एक रन से चूक गए। सचिन कुमार ने 61 रनों की अहम पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं बना सके।

नवादा के गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन किया। ईशु कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर 5 विकेट झटके और शेखपुरा की पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई।
इसके अलावा सचिन कुमार ने 3 विकेट और अभिनव सिंह ने 2 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी को दबाव में रखा।

नवादा की धमाकेदार बल्लेबाजी

221 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवादा टीम ने बेहद आक्रामक शुरुआत की। विकेटकीपर बल्लेबाज सूरज सिंह ने सिर्फ 34 गेंदों में 76 रन ठोक दिए, जिसमें 8 चौके और 6 छक्के शामिल थे।
हर्ष कुमार ने 77 रनों की शानदार पारी खेलकर मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया। कप्तान सुभाष कुमार ने नाबाद 54 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। नवादा ने मात्र 26.1 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

संक्षिप्त स्कोर

शेखपुरा : 49 ओवर में 220 रन पर ऑल आउट, सचिन कुमार 61, अर्णव आदित्य 99, संजीव कुमार 12, पीयूष कुमार 17, अतिरिक्त 14, अभिनव सिंह 2/30, सचिन कुमार 3/40, ईशु कुमार 5/23
नवादा : 26.1 ओवर में दो विकेट पर 221 रन, सूरज सिंह 76, हर्ष कुमार 77, सुभाष कुमार नाबाद 54, आशीष कुमार 149, गौरव कुमार 1/12

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.