बेगूसराय, 11 मार्च। स्थानीय रिफाइनरी ग्राउंड पर चल रहे बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में सुपौल और समस्तीपुर के बीच खेले गए मैच में सुपौल के जयवर्धन के शतकपर समस्तीपुर के आदित्य कुमार और मोहम्मद आलम की शतकीय पारी भारी पड़ी। इस मैच में सुपौल ने समस्तीपुर को 9 विकेट से हराया।
मैच का सार
सुपौल ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 41.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 251 रन बनाये। जवाब में समस्तीपुर ने 29.5 ओवर में 1 विकेट पर 252 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।
सुपौल की बैटिंग
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपौल डीसीए की टीम 41.2 ओवर में 251 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कप्तान जय वर्धन (110) ने शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि गुलशन कुमार (57) ने तेज अर्धशतक लगाया। इसके अलावा अनमोल कुमार (17) और मोहम्मद शहजादा (14) ने भी उपयोगी योगदान दिया।
समस्तीपुर की ओर से गेंदबाजी में राहुल कुमार यादव (4/48) सबसे सफल रहे। कप्तान सुमन कुमार (3/34) और अभिनव कुमार (2/49) ने भी महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।
समस्तीपुर की बैटिंग
252 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी समस्तीपुर की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 29.5 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
आदित्य कुमार (102)* और मोहम्मद आलम (107)* ने नाबाद शतकीय पारियां खेलते हुए टीम को आसान जीत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच शानदार साझेदारी देखने को मिली। इससे पहले शश्वत वत्स (22) ने भी तेज शुरुआत दिलाई।
संक्षिप्त स्कोर
सुपौल : 251 ऑलआउट (41.2 ओवर), जय वर्धन 110, गुलशन कुमार 57, अनमोल कुमार 17, गगन कुमार 12, प्रिय कुमार 11, मोहम्मद शजादा 14, अतिरिक्त 10, राहुल कुमार यादव 4/48, सुमन कुमार 3/34, अभिनव बालमुकुंद कुमार 2/49
समस्तीपुर : 252/1 (29.5 ओवर)
मोहम्मद आलम नाबाद 107, आदित्य कुमार नाबाद 102, शश्वत वत्स 22, मोहम्मद शजादा 1/41