Sunday, June 14, 2026
Home Bihar Womens Kabaddi League बिहार वीमेंस कबड्डी लीग सीजन-2 : सीवान टाइटंस ने सारण स्ट्राइकर्स को हराया

बिहार वीमेंस कबड्डी लीग सीजन-2 : सीवान टाइटंस ने सारण स्ट्राइकर्स को हराया

इंदु बनीं बेस्ट रेडर, अनुष्का को बेस्ट डिफेंडर का अवार्ड

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 11 मार्च। स्थानीय पाटलिपुत्र खेल परिसर में 11 मार्च यानी बुधवार से शुरू बिहार वीमेंस कबड्डी लीग सीजन-2 के पहले दिन के चौथे मैच में सीवान टायटंस ने हार से वापसी करते हुए सारण स्ट्राइकर्स को रोमांचक मुकाबले में 29-26 से हरा कर वापसी की। इस मैच के पहले हाफ में सीवान टाइटंस की टीम 14-11 से आगे थी।

इस मैच में दोनों टीमों के बीच अंक हासिल करने के लिए जबर्दस्त जंग हुई। सीवान टाइटंस की ओर से अमीषा कुमारी और इंदु कुमारी ने शानदार खेल दिखाया। सारण की ओर से कप्तान मुस्कान ने बढ़िया खेल दिखाया। बेस्ट रेडर का अवार्ड सीवान टाइटंस की इंदु कुमारी को जबकि बेस्ट डिफेंडर का अवार्ड सारण स्ट्राइकर्स की अनुष्का कुमारी को दिया गया।

टीमें इस प्रकार है

सीवान टाइटंस
प्रायोजक : परिवर्तन
टीम : इंदु कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, अंजलि कुमारी, निशु कुमारी, श्वेता स्वराज, आशिका शांडिल्य, शांभवी झा, निर्मला कुमारी, मुस्कान कुमारी, पूजा कुमारी, अंजली कुमारी प्रथम, अर्चना कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, रेखा कुमारी, छोटी कुमारी, रेमी सिंह, जानवी झा। हेड कोच-कोमल कुमारी। सहायक कोच-सुमन कुमारी।

सारण स्ट्राइकर्स
प्रायोजक : निनती हॉस्पीटल
टीम : मुस्कान, निक्की, सुमन कुमारी, करीना कुमारी, शिवानी कुमारी, अनुष्का कुमारी, नंदनी कुमारी, आंचल कुमारी, छोटी कुमारी, दिव्यांशी कुमारी, वर्षा कुमारी, समिता कुमारी, सोनम कुमारी, सूरमा कुमारी, महिमा कुमारी, राज नंदनी कुमारी, पूजा कुमारी। हेड कोच-रश्मि कुमारी, सहायक कोच-मेनका कुमारी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.