Wednesday, March 11, 2026
Home बिहारक्रिकेट बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में गोपालगंज की शानदार जीत

बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में गोपालगंज की शानदार जीत

पश्चिमी चंपारण की टीम 172 रन से हारी

by Khel Dhaba
0 comment

हाजीपुर, 11 मार्च। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस अंडर-23 वन डे ट्रॉफी के वेस्टर्न जोन के मुकाबले में गोपालगंज ने पश्चिमी चंपारण को 172 रन के बड़े अंतर से पराजित कर दिया।

मैच का सार

वैशाली के जेपी सिन्हा स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी वेस्ट चंपारण की टीम के सामने गोपालगंज के बल्लेबाजों ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 351 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब में पश्चिमी चंपारण की टीम 37.4 ओवर में 179 रन पर ऑल आउट हो गई।

गोपालगंज की बैटिंग

गोपालगंज की ओर से अंकित यादव ने 55 गेंदों पर 70 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। कप्तान आर्यन राज ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 54 रन बनाए। वहीं आयुष्मान श्रीवास्तव ने 46 गेंदों पर 54 रन की उपयोगी पारी खेली।
मध्यक्रम में प्रशांत कुमार ने 43 रन और रंजन कुमार सिंह ने 40 रन का योगदान दिया, जबकि सुजय कुमार शर्मा ने 36 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। टीम को अतिरिक्त के रूप में 34 रन मिले।

पश्चिमी चंपारण की ओर से आयुष कुमार ने 10 ओवर में 83 रन देकर 3 विकेट लिए। अभिषेक कुमार यादव ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि प्रभात कुमार गुप्ता और दिनेश कुमार साह को एक-एक सफलता मिली।

पश्चिमी चंपारण की बैटिंग

352 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्ट चंपारण की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और 37.4 ओवर में 179 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से सूर्यांश राज ने 49 गेंदों में 46 रन बनाए, जबकि आयुष कुमार ने 23 और दिनेश कुमार साह ने 20 रन का योगदान दिया।

गोपालगंज की ओर से अमजद अली ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा मेहदी अब्दुल्लाह और सुजय कुमार शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि नेयाज सरवर और प्रिंस कुमार को एक-एक सफलता मिली।

संक्षिप्त स्कोर

गोपालगंज : 351/7 (50 ओवर), अंकित यादव 70, आर्यन राज 54, आयुष्मान श्रीवास्तव 54,
प्रशांत कुमार 43, रंजन कुमार सिंह 40, रितिक कुमार 10, सुजय कुमार शर्मा 36, अतिरिक्त 34, आयुष कुमार 3/83, अभिषेक कुमार यादव 2/57, प्रभात कुमार गुप्ता 1/80, दिनेश कुमार साह 1/57.

वेस्ट चंपारण : 179 ऑलआउट (37.4 ओवर), सूर्यांश राज 46, आयुष कुमार 23, दिनेश कुमार साह 20, अतिरिक्त 35, अमजद अली 3/17, मेहदी अब्दुल्लाह 2/40, सुजय कुमार शर्मा 2/31, नेयाज सरवर 2/34

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights