Monday, February 9, 2026
Home बिहारक्रिकेट पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में ईआरसीसी की दमदार जीत

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में ईआरसीसी की दमदार जीत

सौरभ और हर्षवर्धन का पचासा, शर्मा स्पोर्टिंग को 112 रन से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 9 फरवरी। गत चैंपियन ईआरसीसी ने अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में अपने अभियान की शुरुआत शानदार जीत के साथ की। 9 फरवरी यानी सोमवार को खेले गए मुकाबले में ईआरसीसी ने शर्मा स्पोर्टिंग को 112 रन से हराया।

जेननेक्स क्रिकेट ग्राउंड, फतेहपुर (पटना) पर खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी ईआरसीसी की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट पर 276 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से हर्ष वर्धन ने 46 गेंदों में 56 रन की आक्रामक पारी खेली, जबकि सौरभ तिवारी ने 51 और आशीष कुमार ने 36 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा यश प्रताप ने 32, आदित्य ने 19, कुमार आदित्य ने 27 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 32 रन बने।

शर्मा स्पोर्टिंग की ओर से आर्यन राज ने 42 रन देकर 5 विकेट चटकाये। इसके अलावा आदित्य, साहिल कुमार और अनीस कुमार ने 1-1 विकेट चटकाये।


लक्ष्य का पीछा करने उतरी शर्मा स्पोर्टिंग की टीम 28.5 ओवर में 164 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से साहिल कुमार ने 25 रन बनाए। इसके अलावा आदित्य राय ने 18, अमन कुमार ने 21, अनीस कुमार ने 11, सूजल ने 17, प्रिय युवराज ने 11, रिषि ने 15, आर्यन राज ने 16 और राहुल कुमार ने 11 रन बनाये।

ईआरसीसी की जीत में गेंदबाज़ों की भूमिका अहम रही। आदित्य और अभिनव सिंह ने 3-3, सचिन कुमार ने 2 और अभिषेक सिंह ने 1 विकेट चटकाये। विजेता टीम के सौरभ तिवारी को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।


संक्षिप्त स्कोर

ईआरसीसी : 40 ओवर में 8 विकेट पर 276 रन, सौरभ तिवारी 51,आशीष कुमार 36, यश प्रताप 32, आदित्य 19, हर्षवर्धन 56, कुमार आदित्य 27, अतिरिक्त 32, आदित्य 1/37, साहिल कुमार 1/44, आर्यन राज 5/42, अनीस 1/64

शर्मा स्पोर्टिंग : 28.5 ओवर में 164 रन पर ऑल आउट, आदित्य राय 18, अमन कुमार 21, अनीस कुमार 11,सूजल 17, प्रिय युवराज 11,रिषि कुमार 15, साहिल कुमार 25, आर्यन राज 16, राहुल कुमार 11, अतिरिक्त 12, अभिषेक सिंह 1/31, सचिन कुमार 2/37, अभिनव सिंह 3/27, आदित्य 3/19
प्लेयर ऑफ द मैच : सौरभ तिवारी

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights