आरा, 15 जनवरी। भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में स्थानीय महाराजा कॉलेज ग्राउंड पर खेली जा रही भोजपुर जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में गुरुवार को खेले गए मैच में जूनियर ब्वॉयज क्रिकेट क्लब ने जीत हासिल की। जूनियर ब्वॉयज क्रिकेट क्लब ने एसीसी जगदीशपुर को 42 रन से हराया।
पहली पारी-जूनियर ब्वॉयज क्रिकेट क्लब 173 रन
जूनियर ब्वॉयज क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 30 ओवरों में 10 विकेट खोकर 173 रन बनाए। टीम की ओर से ऋषभ ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 39 रन की सर्वाधिक पारी खेली। एसीसी जगदीशपुर की ओर से आशीष ने प्रभावशाली गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किए।
दूसरी पारी- ए.सी.सी. जगदीशपुर: 131 रन
174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसीसी जगदीशपुर की टीम 27.5 ओवर में 131 रन पर ऑलआउट हो गई।
आशीष ने बल्लेबाजी में भी योगदान देते हुए 27 रन बनाए। जूनियर ब्वॉयज क्रिकेट क्लब की ओर से परमजीत और ऋषभ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट चटकाए।
मैच का परिणाम
जूनियर ब्वॉयज क्रिकेट क्लब ने यह मुकाबला 42 रनों से जीतकर प्रतियोगिता में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।
मैन ऑफ द मैच
ऋषभ (जूनियर ब्वॉयज क्रिकेट क्लब)
मैच में मौजूद रहे
मैच के दौरान पूर्व क्रिकेटर संजय सिंह, मुखिया राकेश सिंह, कोषाध्यक्ष विवेक कुमार और आकाश की उपस्थिति रही।
अंपायर और स्कोरर
अंपायर की जिम्मेदारी कुणाल और नवीन ने निभाई, जबकि राजीव कुमार ने स्कोरर की भूमिका में अहम योगदान दिया।