Sunday, May 3, 2026
Home बिहारक्रिकेट पूर्वी चंपारण की अक्षरा को बिहार टीम की कमान

पूर्वी चंपारण की अक्षरा को बिहार टीम की कमान

बिहार अंडर-19 महिला टी20 क्रिकेट टीम घोषित

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 22 अक्टूबर (खेलढाबा)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित होने वाली महिला अंडर-19 टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम की कमान पूर्वी चंपारण की अक्षरा गुप्ता को सौंपी गई है जबकि सीवान की जूली कुमारी उपकप्तान होंगी।
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार 15 सदस्यीय की घोषणा दो मैचों के लिए की गई है। मुकाबला औरंगाबाद (महाराष्ट्र) में खेला जायेगा।

बीसीए की ओर से कहा गया है किटीम में राज्य के विभिन्न जिलों से उभरती प्रतिभाओं को मौका दिया गया है, जिससे टीम का संतुलन और ऊर्जा दोनों बढ़े हैं।

टीम इस प्रकार है-अक्षरा गुप्ता (कप्तान, पूर्वी चंपारण), जूली कुमारी (उपकप्तान, सीवान), दीपा कुमारी (औरंगाबाद), प्रतिभा साहनी (मधुबनी), नेहा चौधरी (समस्तीपुर), सलोनी कुमारी (पटना), स्वीटी कुमारी (पटना), बॉबी कुमारी (समस्तीपुर), नंदनी पंडित (पटना), कुमारी तापसी (पटना), काजल (मधुबनी), कहकंशा परवीन (मधेपुरा), साक्षी कुमारी (पटना), सिद्धि (पटना), रिशु (रोहतास), नंदनी यादव (शिवहर), रिद्धि (पटना)।
सपोर्ट स्टाफ की जिम्मेदारी :ज़ीशान बिन वासी-मुख्य कोच, राखी सिन्हा-सहायक कोच, अनु कुमारी-एस एंड सी कोच, निकिता कुमारी- फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में शामिल हैं।

बीसीए अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने टीम को आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमारी युवा खिलाड़ी बिहार की क्रिकेट प्रतिभा का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि यह टीम मैदान पर प्रभावशाली प्रदर्शन करेगी और बिहार का गौरव बढ़ाएगी।

बीसीए युवा खिलाड़ियों को अवसर देने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। अध्यक्ष के साथ बीसीए के सभी पदाधिकारियों ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं और उम्मीद जताई कि टीम अनुशासन, एकजुटता और आत्मविश्वास के साथ खेलकर बिहार क्रिकेट को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।

शेड्यूल : वीमेंस अंडर-19 टी20 ट्रॉफी, वेन्यू : औरंगाबाद

26 अक्टूबर : बिहार बनाम आंध्रप्रदेश
27 अक्टूबर : बिहार बनाम पुडुचेरी
29 अक्टूबर : बिहार बनाम पंजाब
31 अक्टूबर : बिहार बनाम उत्तराखंड
2 नवंबर : बिहार बनाम तमिलनाडु

पिछले सत्र में 1 मैच में मिली थी जीत

पिछले सत्र में बिहार ग्रुप ए में खेल रहा था। पांच मैचों में 1 में जीत मिली थी और चार में हार। अपने ग्रुप में छह टीमों में पांचवें नंबर पर था। गुजरात ने बिहरा को 10 विकेट, ब ड़ौदा ने 89 रन,कर्नाटक ने 10 विकेट, छत्तीसगढ़ ने 41 रन से हराया। बिहार ने मिजोरम को 41 रन से हरा कर एक मात्र जीत हासिल की थी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights