Tuesday, June 16, 2026
Home झारखंड सिमडेगा मेजर ध्यानचंद हॉकी : संत अन्ना स्कूल, बोंदोजरा, कुरपानी जीते

सिमडेगा मेजर ध्यानचंद हॉकी : संत अन्ना स्कूल, बोंदोजरा, कुरपानी जीते

कुल 9 मैच खेले गए, अब प्रतियोगिता 14 सितंबर तक

by Khel Dhaba
0 comment

सिमडेगा, 3 सितंबर। एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, सिमडेगा में चल रही 20वीं मेजर ध्यानचंद जिला स्तरीय सीनियर पुरुष एवं महिला हॉकी चैंपियनशिप 2025 में बुधवार को पुरुष वर्ग के 9 मुकाबले खेले गए। इस दौरान संत अन्ना स्कूल सामटोली बी, बोंदोजरा, आदिवासी कल्याण छात्रावास सिमडेगा कॉलेज ए , कुरपानी, सीईओ सिमडेगा, एसटीसी सिमडेगा, डोंगा टोली कोचेडेगा, डे बोर्डिंग टैसर और डिफेंस कॉलोनी की टीमों ने शानदार जीत दर्ज की।

विशेष उपस्थिति

आज के मैच का शुभारंभ अजीता टोप्पो (स्व. पंखरासियूस टोप्पो की धर्मपत्नी), हॉकी कोच प्रदीप बा और 80 वर्षीय हॉकी प्रेमी सिलबानूस लकड़ा (जो अपने बेटे का मैच देखने कुरडेग से पहुंचे थे) द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।

परिणाम (पुरुष वर्ग)

आदिवासी बालक कल्याण छात्रावास सिमडेगा कॉलेज ए 5 – 0 विवेकानंद क्लब
सेंट अन्ना स्कूल सामटोली बी 9 – 0 आर.सी.यू.एम.एस. करंगागुड़ी
कुरपानी 8 – 1 बिरसा चैलेंजर
सीईओ सिमडेगा 7 – 0 जलडेगा पतिअम्बा ब्रदर
डोंगा टोली कोचेडेगा 3 – 2 कुजूर ब्रदर
बोंडोजारा 4 – 1 कोरोमिया
एसटीसी सिमडेगा 4 – 1 खिजरी
डे बोर्डिंग टैसर 1 – 0 गार्जा
डिफेंस कॉलोनी 4 – 2 फरसापानी

आयोजन की सफलता में योगदान

आयोजन को सफल बनाने में मनोज कोणबेगी, पंखरासियूस टोप्पो, कमलेश्वर मांझी, बसंत बा, राहुल मिंज, कुनुल भेंगरा, फ्लेबियस तिर्की, करिश्मा परवार, रोहित बेसरा, सुजीत एक्का, बिनोद कुल्लू और मनसुख सुरीन का विशेष योगदान रहा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.