Tuesday, February 3, 2026
Home Slider India vs England 5th Test 2025 यह जीत अतुलनीय है : केएल राहुल

India vs England 5th Test 2025 यह जीत अतुलनीय है : केएल राहुल

कहा-इससे बदलाव की शुरुआत होगी

by Khel Dhaba
0 comment
केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद प्रतिक्रिया देते हुए

लंदन, 4 अगस्त। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और निर्णायक टेस्ट मैच में 6 रन से जीत दर्ज कर सीरीज 2-2 से बराबर की। इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय टेस्ट टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी लोकेश राहुल ने इसे अपने कैरियर की “सबसे यादगार शृंखला” बताया है।

राहुल, जिन्होंने इस सीरीज में 532 रन बनाए और शानदार फॉर्म में नजर आए, ने कहा कि मैंने चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड कप जीतने वाली टीमें देखी हैं, लेकिन इस जीत की बराबरी कोई नहीं कर सकता।

अंतिम दिन का रोमांच

इंग्लैंड को अंतिम दिन जीत के लिए सिर्फ 35 रन चाहिए थे, जबकि भारत को 4 विकेट की जरूरत थी। मोहम्मद सिराज की धारदार गेंदबाज़ी ने भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई, और इंग्लैंड 367 रन पर ढेर हो गया।

राहुल का बयान– टेस्ट क्रिकेट को लेकर

राहुल ने टेस्ट क्रिकेट के भविष्य पर उठते सवालों पर भी प्रतिक्रिया दी। कहा-हमने इस सीरीज से दिखा दिया कि टेस्ट क्रिकेट जिंदा है और सबसे रोमांचक फॉर्मेट है। उन्होंने कप्तान शुभमन गिल की नेतृत्व क्षमता की भी प्रशंसा की। गिल ने बेहतरीन रणनीति अपनाई और सभी खिलाड़ियों से जुड़कर टीम को आगे बढ़ाया। वह भविष्य के शानदार टेस्ट कप्तान हैं।

नए दौर की शुरुआत

राहुल ने माना कि रोहित शर्मा, विराट कोहली और अश्विन जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में टीम को हल्के में आंका गया था। यह केवल आगाज है। यह युवा भारतीय टेस्ट टीम भविष्य में कई ऐतिहासिक सीरीज जीतने वाली है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights