Saturday, August 2, 2025
Home झारखंडअन्य बाटुमी इंटरनेशनल वुशू चैंपियनशिप में भाग लेंगे झारखंड के दो खिलाड़ी

बाटुमी इंटरनेशनल वुशू चैंपियनशिप में भाग लेंगे झारखंड के दो खिलाड़ी

तनुश्री और एल प्लेटोदीप सिंह भारतीय टीम में हैं शामिल

by Khel Dhaba
0 comment
झारखंड के खिलाड़ी तनुश्री और एल प्लेटोदीप सिंह भारत की वुशु टीम के साथ इंटरनेशनल चैंपियनशिप के लिए रवाना

रांची, 31 जुलाई। भारतीय वुशू दल आज जोर्जिया के बाटुमी में होने जा रही बाटुमी इंटरनेशनल वुशु चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रवाना हो गया। इस दल में कुल 39 सदस्य शामिल हैं, जिनमें 37 खिलाड़ी, 1 कोच और 1 मैनेजर हैं।

इस गौरवशाली भारतीय दल में झारखंड से दो प्रतिभाशाली खिलाड़ी तनुश्री और एल प्लेटोदीप सिंह भी शामिल हैं। इन दोनों ने हाल ही में देहरादून में आयोजित चयन ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपना स्थान भारतीय टीम में सुनिश्चित किया।

तनुश्री
झारखंड की होनहार खिलाड़ी तनुश्री वुशु खेल में सब जूनियर वर्ग से ही सक्रिय रही हैं। उन्होंने लगातार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं और राष्ट्रीय स्तर पर भी पदक प्राप्त कर राज्य को गौरवान्वित किया है। हाल ही में उन्होंने यूनिवर्सिटी नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

एल प्लेटोदीप सिंह
लगातार सब जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले एल प्लेटोदीप सिंह ने झारखंड को खेल जगत में नई पहचान दी है। अपने पहले ही सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इससे पूर्व वे मॉस्को इंटरनेशनल वुशु प्रतियोगिता में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर पदक विजेता रह चुके हैं।

इन दोनों खिलाड़ियों से झारखंड और भारत को इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक की पूरी उम्मीद है।

इनकी सफलता के लिए झारखंड खेल निदेशक शेखर जमुआर, झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक, झारखण्ड वुशु एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ प्रदीप वर्मा (राज्य सभा सांसद ) सहित डॉ कविता सिंह, मिथिलेश साहू, डॉ अंशु साहू.चंचल भट्टाचार्य, कुमुद प्रसाद साहू,उदय साहू,प्रियदर्शी अमर,शैलेन्द्र कुमार, धर्मवीर सिंनहा श्रीमती अनिका सिंह,डॉ उदीप लाल,मनोज कुमार महतो, मनोज साहू, शशिकांत पांडे, रज़ि अहमद, गोकुलनंद मिश्रा, वाहिद अली, आज़ाद पाठक, शैलेन्द्र दुबे, रत्नेश कुमार, दीपक गोप, आशीष गोप, अमासी बारला, संजय मंडल, कार्तिक राम, दिनेश यादव, अमरेंद्र दत्त द्विवेदी, प्रतिमा कुमारी, बिमला टोप्पो, सुशांति तोपनो, काजल किरण, मृतुन्जय कुमार राय, शिवेंद्र दुबे आदि ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights