Wednesday, March 11, 2026
Home बिहारअन्य Women’s Kho-Kho Premier League का दूसरा संस्करण 11 जून से वैशाली में

Women’s Kho-Kho Premier League का दूसरा संस्करण 11 जून से वैशाली में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 21 मई। खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्वावधान में बिहार महिला खो-खो प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण का आयोजन वैशाली जिला के महुआ के वाईएनआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस परिसर में आगामी 11 से 15 जून तक किया जायेगा।

 

यह जानकारी देते हुए खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू ने बताया कि हाल के वर्षों में पारंपरिक भारतीय खेल खो-खो बिहार में काफी पोपुलर हुआ है। इस खेल के प्रति बालिका खिलाड़ियों के रुझान काफी बढ़ा है। इस रुझान को गति देने के लिए खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार ने बिहार महिला खो-खो प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन को कराने का निर्णय लिया और इसे आगे जारी रखने पर मुहर लगाया।

 

उन्होंने बताया कि पहले सीजन का आयोजन मसौढ़ी में सफलता पूर्वक किया गया था और दूसरे संस्करण का आयोजन महुआ में किया जायेगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों और खो-खो प्रेमियों की डिमांड पर दूसरे सीजन में विजेता व उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार के अलावा अनेकों पुरस्कार दिये जायेंगे।

 

उन्होंने कहा कि पिछले दिन इस लीग के खिलाड़ियों की सेलेक्शन प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। इस लीग में कुल 10 टीमें खेलेंगी और हर टीम में 15-15 प्लेयर होंगे। टीमों को दो ग्रुपों में बांटा जायेगा। एक टीम को कम से कम 4 मैच खेलने का मौका मिलेगा। दोनों ग्रुपों से टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी।

उन्होंने कहा कि वैशाली जिला मुखिया संघ के सचिव संजीत कुमार गया है। सफल आयोजन के लिए जल्द ही विभिन्न कमेटियों का गठन किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि मुकाबले मैट पर खेले जायेंगे। साथ ही मैच डे-नाइट होगा। खिलाड़ियों को एगारह जून को आयोजन स्थल पर सुबह 10 बजे रिपोर्ट करना होगा। खिलाड़ियों के आवासन व भोजन की व्यवस्था आयोजन स्थल परिसर में होगी।

 

नीरज कुमार पप्पू ने कहा कि इस लीग से प्रतिभावान खिलाड़ियों का भी सेलेक्शन किया जायेगा और उन्हें बिहार की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा।

 

आयोजन अध्यक्ष संजीत कुमार ने कहा कि खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार ने हमें एक बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। इस जिम्मेवारी का वैशाली के खेल प्रेमी बेहतर तरीके से निर्वहन करेगा। उन्होंने कहा कि हमारा प्रसास है कि वैशाली की धरती पर खेल कर खिलाड़ी आगे बढ़ें।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन को लेकर महुआ समेत पूरे वैशाली के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। सबों को इसके शुरू होने का इंतजार है।
आयोजन समिति के सचिव अमित कुमार ने कहा कि यह आयोजन बिहार में खो-खो के विकास में एक कड़ी का काम करेगी। उन्होंने कहा कि महुआ जैसे जगह में इतने बड़े आयोजन का होना बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की हर सुख-सुविधा का ख्याल आयोजन समिति के द्वारा रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को वैशाली के पर्यटन स्थलों का भी दर्शन कराया जायेगा।

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights