Friday, June 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने Vaibhav Suryavanshi और भारतीय टीम को दी बधाई

बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने Vaibhav Suryavanshi और भारतीय टीम को दी बधाई

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 4 दिसंबर। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट में बिहार के वैभव सूर्यवंशी को शानदार अर्धशतकीय पारी खेलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि बिहार के इस लाल ने यूएई के खिलाफ खेले गए मैच में लाजवाब खेल दिखाया और भारतीय टीम को सेमीफाइनल में प्रवेश कराया। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन वैभव सूर्यवंशी पूरी भारतीय टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामना देता है।

उन्होंने कहा कि एक या दो मैच से किसी भी खिलाड़ी की काबिलियत को नहीं परखा जा सकता है। पहले दो मैच में वैभव सूर्यवंशी जरूर असफल रहे पर यूएई के खिलाफ मैच में उन्होंने जो चौके व छक्कों की बरसात कर नाबाद 76 रन की जो पारी खेली है वह काबिलेतारीफ है। हम सभी बिहारवासी वैभव सूर्यवंशी के उज्ज्वल क्रिकेट कैरियर और आने वाले मैचों की शुभकामना देते हैं और यही कामना करते हैं कि भारतीय टीम एशिया कप अंडर-19 का खिताब जीत कर आये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.