Thursday, June 4, 2026
Home झारखंड पूर्वी क्षेत्र Inter University Women’s Hockey में रांची विश्वविद्यालय बना चैंपियन

पूर्वी क्षेत्र Inter University Women’s Hockey में रांची विश्वविद्यालय बना चैंपियन

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 16 नवंबर। रांची विश्वविद्यालय की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए आज संबलपुर में खेले गए पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल सेमीफाइनल लीग के अंतिम मैच में भुवनेश्वर के किट विश्वविद्यालय से बराबरी खेल कर चैंपियनशिप पर अपना कब्जा जमाने में कामयाबी हासिल की।

रांची विश्वविद्यालय की टीम ने सेमीफाइनल league के अपने तीनों मैच में बेहतर प्रदर्शन किया। अपने पहले मैच में मेजबान संबलपुर को 2-0 से पराजित कर विजय अभियान की शुरुआत की। उसके बाद पूर्वांचल विश्वविद्यालय को संघर्षपूर्ण मुकाबले में तीन के मुकाबले पांच गोलों से पराजित कर अपना विजय अभियान को जारी रखा।

अंतिम लीग मैच में किट विश्वविद्यालय के साथ बराबरी कर कुल पांच अंकों के साथ चैंपियनशिप पर अपना अधिकार जमाया। इस जीत के साथ रांची विश्वविद्यालय की टीम ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए पात्रता हासिल कर ली।

यह प्रतियोगिता जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय दिल्ली में खेली जायेगी। विश्वविद्यालय की इस जीत पर कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्,हा डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू, प्रोफेसर मुकुंद मेहता, प्रीतम कुमार, अजय प्रकाश, खेल कोऑर्डिनेटर डॉ राजेश गुप्ता, अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रशिक्षक पूर्व शारीरिक शिक्षा निदेशक शेखर बॉस, जयकुमार सिन्हा, विजय वर्मा, राजेश सिंह, चंचल भट्टाचार्या, धीरज महतो, अनिल कुमार, लंकेश मुंडा, नारायण बिना, कुमुद रंजन, विकास कुमार, समीम और जेंम्स बाला ने टीम के सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षण को बधाई दी है और आगे ऑल इंडिया के लिए शुभकामनाएं दी 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.