Monday, June 1, 2026
Home Uncategorized बेगूसराय में बिहार SGFI बालक अंडर-17 Volleyball प्रतियोगिता का शानदार आगाज

बेगूसराय में बिहार SGFI बालक अंडर-17 Volleyball प्रतियोगिता का शानदार आगाज

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय, 23 सितंबर। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं खेल विभाग, बिहार सरकार के बैनर तले जिला प्रशासन, बेगूसराय की मेजबानी में सोमवार यानी 23 सितंबर को स्थानीय गांधी स्टेडियम मैदान पर पांच दिवसीय राज्यस्तरीय विद्यालय वॉलीबॉल बालक (अंडर-17) खेल प्रतियोगिता का शानदार शुभारंभ हुआ।

बेगूसराय के डीएम तुषार सिंगला ने किया उद्घाटन

प्रतियोगिता का उद्घाटन बेगूसराय के जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा ऐश्वर्य कश्यप, सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी किशन कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार, नगर आयुक्त सतेंद्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता राजकुमार, आर्या राज, आपदा प्रभारी राजू कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

खेल से आप कमा सकते हैं शोहरत

प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए बेगूसराय के जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने कहा कि खेल वर्तमान समय में स्वास्थ्य की दृष्टि से सर्वोत्तम साधन है, इससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहते है। पहले कहावत थी खेलोगे कूदोगे बनोगे खराब पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब लेकिन यह कहावत अब बदल चुकी है अब खेलों के माध्यम से भी खिलाड़ी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सम्मान प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने की सलाह देते हुए कहा कि बिहर के बच्चों में अपार संभावनाएं हैं जरूरत है लक्ष्य को निर्धारित कर किसी कार्य को करने की।

उद्घाटन पर ये थे मौजूद

इस अवसर पर उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा, बेगूसराय श्री ऐश्वर्य कश्यप ने कहा कि इस प्रतियोगिता को कराने में जिला प्रशासन का बहुत बड़ा सहयोग मिला है, खेल विभाग का प्रयास है कि खिलाड़ियों को इस आयोजन के दौरान किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हो। आगत अतिथियों का स्वागत चिवर एवं प्रतीक चिन्ह के द्वारा खेल पदाधिकारी के द्वारा किया गया।

इन्होंने किया कार्यक्रम का संचालन

कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक अरविंद कुमार एवं कन्हैया भारद्वाज ने किया। जबकि स्वागत गान जिले के संगीत शिक्षक रुपेश कुमार, सचिन कुमार, कविता कुमारी की टीम ने खेल-खिलाड़ी-खेल गीत गाकर खिलाड़ियों को काफी उत्साहित कर दिया।

तत्पश्चात मैदान में जाकर जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए एवं बैलून को हवा में उड़ा कर मैच का शुभारंभ किया।

ये भी कर रहे हैं योगदान

प्रतियोगिता को सफल बनाने में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा प्रतिनियुक्त रेफरी कृष्ण कुमार, नीतेश कुमार, राजेश कुमार, शुभम कुमार, रामाज्ञा सिंह, दिलीप कुमार एवं जिले के शारीरिक शिक्षको का सहयोग प्राप्त हुआ ।
इस आयोजन को सफल बनाने में जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार,शारीरिक शिक्षक शिक्षक अरविंद कुमार, कन्हैया भारद्वाज, चिरंजीव ठाकुर, अरुणभ पंकज, चंद्र कुमार,पल्लवी कुमारी, कुमारी,मणिकांत,रामबाबू सिंह, अशोक कुमार, दीपक कुमार दीप, संदीप कुमार,रितेश कुमार, अमन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.