Friday, June 12, 2026
Home बिहारअन्य Dhyanchand Ball Badminton : किलकारी, पीएन एंग्लो, रवींद्र बालिका स्कूल सेमीफाइनल में

Dhyanchand Ball Badminton : किलकारी, पीएन एंग्लो, रवींद्र बालिका स्कूल सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

किलकारी बिहार बाल भवन,पटना के तत्वावधान में बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तकनीकी सहयोग से किलकारी बिहार बाल भवन के कोर्ट पर खेली जा रही 15वीं ध्यानचंद स्मृति बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में पूल ए से किलकारी व पीएन एंग्लो स्कूल एवं पूल बी से रविन्द्र बालिका विद्यालय व गर्दनीबाग बालिका विद्यालय की टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश कर गयी।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गये पूल ए के महत्वपूर्ण लीग मैच में किलकारी ने आदर्श कन्या म. वि.यारपुर को 35-21,35-18 से व पीएन एंग्लो स्कूल ने एमएचएस स्कूल को 35-08,35-10 से एवं रविन्द्र बालिका विद्यालय ने गर्दनीबाग बालिका विद्यालय को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 26-35,35-20,35-30 से व गर्दनीबाग बालिका विद्यालय ने बापू स्मारक बालिका विद्यालय को 35-26,35-24 से पराजित किया। किलकारी की ओर से मुस्कान, दिव्या, खुशी ने,पीएन ऐंग्लो स्कूल की ओर से राजनंदनी, काजल, कंचन ने,रविन्द्र बालिका विद्यालय की ओर से मानसी,नयना, अनन्या ने तथा गर्दनीबाग बालिका विद्यालय की ओर से सलोनी, अनन्या, सुषमा ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया।

इससे पूर्व खेल दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस पांच दिवसीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन के खेल की शुरूआत बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर, संयुक्त सचिव मिताली मित्रा, राकेश रंजन, जिला सचिव डॉ. अरुण दयाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक प्रकाश रंजन, किलकारी के प्रशिक्षक राहुल कुमार, आदर्श कुमार उपस्थित थे। कल सुबह 6.30 बजे से बालक वर्ग के लीग मैच खेले जायेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.