बेगूसराय, 10 अप्रैल। बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित सेंट्रल जोन में रणधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में 10 अप्रैल यानी बुधवार को खेले गए मुकाबले में बेगूसराय ने खगड़िया को 82 रन से हराया। बेगूसराय के हर्ष (5 विकेट) मैन ऑफ द मैच बने। युवराज ने शतक जमाया।
बरौनी फर्टिलाइजर के मैदान पर खेले गए मुकाबले में बेगूसराय ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 48 ओवर में सभी विकेट खोकर 296 रन बनाए। बेगूसराय की ओर से युवराज ने 115 रन की शतकीय पारी खेली और शिवम राज ने 94 रन की पारी खेली।

खगड़िया की ओर से आदित्य ख़ुशी ने 4 विकेट प्राप्त किये। लक्ष्य का पीछा करते हुए खगड़िया की टीम निर्धारित 50 ओवर के मैच में 9 विकेट खो कर 215 रन ही बना पाई और बेगुसराय ने इस मैच को 82 रन से जीत लिया। खगड़िया की ओर से आदित्य ख़ुशी ने 38 रन की पारी खेली। बेगूसराय की ओर से हर्ष ने 5 विकेट प्राप्त किये इस तरह से बेगूसराय ने खगडिया को 82 रन से पराजित किया।

मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय के हर्ष कुमार को बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ तदर्थ कमेटी के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश, बीपीएल के मुख्य संरक्षक ललन कुमार ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।
अंपायर के रूप में वेद प्रकाश और अमित कुमार थे और स्कोरर के रूप में विश्वजीत और राम थे। इस अवसर पर मुरारी कुमार सोभित पासवान विवेक सिन्हा दानिश आलम निराला कुमार प्रतीक भानु जितेंद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।
संक्षिप्त स्कोर
बेगूसराय : 47.3 ओवर में 296 रन पर ऑल आउट शिवम राज 94, पृथ्वी राज 34, युवराज कुमार 115, जयंत गौतम 15, प्रिंस कुमार 11, मो सारिक 1/48, दीपेश चंद्रा 1/57, आदित्य खुशी 4/35, आदित्य किशन 1/29
खगड़िया : 50 ओवर में नौ विकेट पर 215 रन, शुभम कुमार 16,आदित्य खुशी 38,सूरज कुमार 19, दीपेश चंद्रा 17, अंशु कुमार 32,सनयोग कुमार 26,शिवांशु कुमार नाबाद 19, अतिरिक्त 30, सुधांशु कुमार 1/45, हर्ष कुमार 5/50, सोनू कुमार 1/35, अभिराज दत्त 1/31