Sunday, May 3, 2026
Home बिहारक्रिकेट Randhir Verma Under-19 Cricket अंगिका जोन : जमुई ने दी मुंगेर को मात

Randhir Verma Under-19 Cricket अंगिका जोन : जमुई ने दी मुंगेर को मात

by Khel Dhaba
0 comment

झाझा (जमुई), 9 अप्रैल। स्थानीय रेलवे चाँदवारी मैदान झाझा,जमुई में खेले जा रहे अंगिका जोन रंधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के 9वें मैच जमुई ने मुंगेर को 15 रन से हराया।

जमुई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.3 ओवर में सभी विकेट खो कर 198 रन बनाये। कृष्णा ने 87 रन, मो तौफ़ीक़ ने 24 रनों और प्रियांशु 19 रनों का योगदान दिया।

मुंगेर की ओर से दिव्यांशु ने 3 और प्रतीक व रजनीश ने 2-2 विकेट चटकाए।

198 रनों का पीछा करने उतरी मुंगेर की टीम ने 48.5 ओवर में सभी विकेट खो कर सिर्फ 183 रन ही बना पाई।
बल्लेबाज रजनीश ने 49, असरफ ने 36 रन और प्रतीक ने 23 रनों की पारी खेली। जमुई के बादल ने 3 विकेट झटके, ईशांत और अभिषेक ने 2-2, प्रदीप ने 1 विकेट झटके।

इस प्रकार जमुई ने मैच 15 रनों से जीत लिया। जमुई के कृष्णा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार झाझा रेलवे एस एस सी इलेक्ट्रिकल के अनिल पासवान द्वारा दिया गया। जिला क्रिकेट संघ के सचिव इमरान अख्तर खान, संयुक्त सचिव डॉ राकेश सिंह, गौरीशंकर पाल, मो जावेद, मयंक मेहता, राहुल सिंह, अमित पासवान, शशि रावत आदि उपस्थित थे। मैच में अंपायर की भूमिका राजेश कुमार और सुनील कुमार सिंह ने निभाई। स्कोरर की भूमिका सुमन कुमार और शुभम सिंह निभाई। टूर्नामेंट का अंतिम मैच 10 अप्रैल को लखीसराय बनाम जमुई खेला जायेगा।

संक्षिप्त स्कोर
जमुई : 47.3 ओवर में 198 रन पर ऑल आउट मो तौफिक 24,कृष्णा कुमार 87, प्रियांशु कुमार भट्ट 19, कुमार सौरभ 12, अरमान कुमार 17, अतिरिक्त 30, रजनीश कुमार 2/52, श्वेतव ठाकुर 1/33, प्रतीक सिंह 2/18, दिव्यांशु आनंद 3/11, आकाश सिनह रुना 1/22

मुंगेर : 48.5 ओवर में 183 रन पर ऑल आउट प्रतीक सिंह 23,अशरफ अमीन 36,रजनीश कुमार 49,रुद्रा गुप्ता 18,मंजीत कुमार यादव 13,अतिरिक्त 18, प्रदीप कुमार 1/36, अभिषेक कुमार 2/33, बादल कुमार 3/38,इशांत कुमार 2/14

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights