Thursday, June 11, 2026
Home बिहारक्रिकेट इमरान इलेवन Araria District Cricket League के फाइनल में

इमरान इलेवन Araria District Cricket League के फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

अररिया, 4 फरवरी। अररिया जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 33वीं भागीरथी-गंगा ट्रॉफी अररिया जिला क्रिकेट लीग के दूसरे सेमीफाइनल में इमरान इलेवन ने इंडस स्पोर्टिंग क्लब बी को 10 रन से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया।

टॉस इमरान इलेवन ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 35-35ओवर के इस मैच में इमरान इलेवन ने 35 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाये। इमरान इलेवन के बल्लेबाज राजा बाबू ने 43, संजू ने 39 और शिवम 32 रन बनाया।

इंडस बी के गेंदबाज अमन और विक्की 3-3 विकेट चटकाए।

दूसरी पारी खेलने उतरी इंडस स्पोर्टिंग क्लब के बल्लेबाजों ने 34.2 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 190 रन ही बनाये और 10 रन से हार का सामना करना पड़ा।

इंडस बी के बल्लेबाज फैजल 63 रन, देव झा ने 30 और पंकज ने 26 रन बनाया। इमरान इलेवन के गेंदबाज आर्यन ने 3 विकेट लिया।

मैच के अंपायर अनामी शंकर और दिलीप झा थे। स्कोरिंग का कार्य सुमित ने किया। इस अवसर पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के ज़िला प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल, अररिया ज़िला संघ के अध्यक्ष पी के बासु, अररिया ज़िला संघ के कोष अध्यक्ष अमीत सेन गुप्ता,अररिया ज़िला संघ के पूर्व अध्यक्ष परवेज आलम और ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.