Friday, June 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट Katihar District Cricket League में एलायंस क्रिकेट क्लब विजयी

Katihar District Cricket League में एलायंस क्रिकेट क्लब विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

कटिहार, 4 फरवरी। शहर के राजेंद्र स्टेडियम में चल रहे कटिहार जिला ए डिवीजन क्रिकेट लीग में रविवार को खेले गए मैच में एलायंस क्रिकेट क्लब ने दुर्गास्थान क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हराया।

दुर्गास्थान क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 21.5 ओवर अपने सभी विकेट खोकर 118 रन बनाए। रीत आर्यन ने 36 रन और कुणाल किशोर ने 25 रन बनाए। एलायंस क्रिकेट क्लब की तरफ से अमन खान ने जिला लीग में पहला पंजा खोला
अमन खान ने 22 रन देकर 5 विकेट लिए।

118 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलायंस क्रिकेट क्लब ने 14.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 119 रन बना कर मैच जीत लिया। रोहन कुमार ने 65 रन बनाए और नीरज चौधरी ने 21 रन बनाए। दुर्गास्थान क्रिकेट क्लब की तरफ से विकास कुमार गुप्ता ने 2 विकेट हासिल किए। एलायंस क्रिकेट क्लब ने 7 विकेट से मैच जीत कर 2 अंक हासिल किए।

आज के निर्णायक की भूमिका में दीपक जायसवाल और असद हासमी ने निभाया
और स्कोरर रहे प्रियांशु शेखर सिंह। कल का मैच सुबह 10 बजे से एनआईसीसी क्लब और व्हाइट 11 के बीच खेला जाएगा। जिसकी जानकारी कटिहार जिला क्रिकेट के सचिव सुजीत सिंह ने दिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.