Thursday, June 11, 2026
Home बिहारक्रिकेट मधुबनी : Neeraj Jha Memorial Prize Cricket का खिताब फुलपरास को

मधुबनी : Neeraj Jha Memorial Prize Cricket का खिताब फुलपरास को

by Khel Dhaba
0 comment

मधुबनी, 4 फरवरी। मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान और क्रिकेट संचालन समिति के द्वारा आयोजित नीरज झा मेमोरियल मधुबनी जिला अनुमंडल स्तरीय इनामी क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब फुलपरास ने जीत लिया।

बेलाही के ग्राउंड पर आयोजित फाइनल मुकाबले में फुलपरास ने मधुबनी सदर को 33 रन से हराया।

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए फुलपरास की टीम निर्धारित 30 ओवर के मैच में 29.4 ओवर खेलते हुए 10 विकेट खोकर 179 रन बनाया। बल्लेबाजी में फुलपरास की ओर से राजकिशोर कृष्णा ने 19 रन, कैलाश यादव ने 15 रन, अतुल कुमार ने 14 रन, प्रवीण कुमार मिश्रा ने 54 रन और कृष्णा ने 28 रन बनाये।

गेंदबाजी में मधुबनी सदर टीम के गेंदबाज सत्यप्रकाश ने 39 रन देकर 3 विकेट, अभय मिश्रा 20 रन देकर 3 विकेट, शशिशेखर, कैफील, आयुष और अरुण ने एक-एक विकेट लिया।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मधुबनी सदर की टीम ने 27.5 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 146 रन बनाया। मधुबनी सदर की ओर से बल्लेबाजी में युवराज झा ने 47 रन, आयुष ने 14 रन, कैफील ने 27 रन, अभय मिश्रा ने 14 रन और शशिशेखर ने 9 रन बनाये।

फुलपरास की ओर से गेंदबाजी में अमरेन्द्र ने 28 रन देकर 5 विकेट, रंजन 19 रन देकर 3 विकेट, आशुतोष और कृष्णा ने एक-एक विकेट लिया।

आज का मैन ऑफ द मैच फुलपरास के खिलाड़ी अमरेन्द्र को कैलाश भारद्वाज के हाथों कप प्रदान कर किया गया।

टूर्नामेंट के बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार कैलाश यादव को मनीष ओझा के हाथों, बेहतरीन गेंदबाज का पुरस्कार शशिशेखर को सुभाष के हाथों, बेहतरीन विकेटकीपर का पुरस्कार अनिल झा के हाथों और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार सुभाष के हाथों कप प्रदान कर किया गया।

आज के मैच के निर्णायक बिहार क्रिकेट संघ के अमरेंद्र कुमार पांडेय और प्रफुल्ल कुमार कर्ण थे। स्कोरर के रूप में विवेक कुमार, अनिल कुमार और कमेंटेटर के रूप में मुकेश कुमार थे।

मौके पर मनोज मिश्रा, कैलाश भारद्वाज, सुभाष झा, विजय कुमार झा भोला, आयोग एस राज, सुमन कुमार झा, रमन जी, अनिल कुमार सोनू, राहुल मेहता, जितेंद्र कुमार, मनीष, पंकज, अजय झा मुखिया, ललित झा, दिलीप झा आदि के अलावा बहुत सारे खेल प्रेमी मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.