Sunday, June 21, 2026
Home Uncategorized डीएल सिंह ग्राउंड पर वारियर्स कप वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट 6 फरवरी से, इनामों की होगी बारिश

डीएल सिंह ग्राउंड पर वारियर्स कप वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट 6 फरवरी से, इनामों की होगी बारिश

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 29 जनवरी। डीएल सिंह क्रिकेट एकेडमी और वारियर्स फिटनेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 6 फरवरी से डीएल सिंह ग्राउंड, सदीसोपुर,पटना में वारियर्स कप वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा।
इस प्रतियोगिता के मैच 50-50 ओवरों के खेले जायेंगे। प्रत्येक टीम को दो लीग मैच मिलेगा। मैच रेड बॉल से सफेद ड्रेस में खेला जायेगा। कुल 16 टीमों को इस टूर्नामेंट में इंट्री दी जायेगी और टॉप 8 टीमें क्वार्टरफाइनल में प्रवेश करेंगी।

इस टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों पर इनामों की बारिश होंगी। विजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपए का कैश प्राइज दिया जायेगा। उपविजेता टीम को 25 हजार रुपए का कैश प्राइज मिलेगा।

साथ ही टूर्नामेंट के बेस्ट बैटर, बेस्ट बॉलर और मैन ऑफ द टूर्नामेंट प्लेयर को आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे। प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जायेगा। टूर्नामेंट कमेटी इन्हें नकद पुरस्कार देने पर भी विचार कर रही है। इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों के प्लेयरों को आयोजन समिति की ओर अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई है।

टूर्नामेंट में भाग लेने की फी है 15000 रुपए। भाग लेने को इच्छुक टीमें मोबाइल नंबर 8102771993 पर संपर्क कर सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.