Saturday, June 20, 2026
Home Uncategorized झारखंड स्टेट फिडे रेटिंग शतरंज में तनिष्क बने चैंपियन

झारखंड स्टेट फिडे रेटिंग शतरंज में तनिष्क बने चैंपियन

ईशांत कुमार को मिला दूसरा स्थान

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 20 जून। 25वीं आदित्य बिड़ला मेमोरियल झारखंड स्टेट फिडे रेटिंग शतरंज चैंपियनशिप-2026 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। राज्यभर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी रणनीतिक क्षमता और खेल कौशल का परिचय दिया।

प्रतियोगिता के मुख्य वर्ग में पश्चिमी सिंहभूम के तनिष्क कुमार एवं धनबाद के ईशांत कुमार ने 7.5 अंक अर्जित किए। बेहतर टाई-ब्रेक के आधार पर तनिष्क कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 17,500 की पुरस्कार राशि हासिल की, जबकि ईशांत कुमार दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें 12,500 प्रदान किए गए। पश्चिमी सिंहभूम के एआईएम मनीदीप मुखी ने 7 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए 9,000 का पुरस्कार जीता।

मुख्य वर्ग में रांची के आरव राज मेहता चौथे तथा पश्चिमी सिंहभूम के कमल किशोर देबनाथ पांचवें स्थान पर रहे। हजारीबाग के एसीएम कृष्णा कुमार साव छठे स्थान पर रहे।
विशेष श्रेणियों में हजारीबाग के सिकंदर अनिस ने रेटिंग अंडर-1800 वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रेटिंग अंडर-1600 वर्ग में रांची के शुभ अनुपभ कुइउर विजेता बने। अनरेटेड वर्ग में रांची के एमडी आसिफ कच्छी ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग (वेटरन) में एएफएम नरेंद्र नाथ पांडेय को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इस आयोजन ने झारखंड में शतरंज के बढ़ते स्तर तथा युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विजेताओं को नकद पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई।
समापन समारोह के मौके पर मुख्य अतिथि श्री ब्रजमोहन राम एवं विशिष्ट अतिथि सरला बिरला विश्वविद्यालय की डीन प्रो नीलिमा पाठक, प्रो आरएम झा एवं प्रो अतुल करण ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका हौंसला बढ़ाया।

इस अवसर पर नवजोत आलंग सचिव, आरडीसीए आयोजन सचिव, सतीश कुमार, कोषाध्यक्ष, दीपक कुमार मुख्य निर्णायक, जयंत भुइयाँ आईए, ऑर्बिटर विशाल मिंज, विक्रम कुमार, अरुण कुमार, शुभम अशोक सिंह, विनोद के. साव, अपूर्वा चक्रवर्ती, संगीता कुमारी, मानसी सिंह प्रबंधक एजेसीए, मनीष कुमार महासचिव एजेसीए उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करती है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.