Thursday, March 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट नालंदा जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में नालंदा ग्रीन की टीम जीती

नालंदा जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में नालंदा ग्रीन की टीम जीती

by Khel Dhaba
0 comment

बिहारशरीफ, 3 जनवरी। स्थानीय एनसीए मैदान, बड़ी दरगाह में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नालंदा के तत्वावधान में चल रही नालंदा जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए मैच में नालंदा ग्रीन ने नालंदा पिंक को 88 रन से हराया।

नालंदा ग्रीन ने टॉस जीतकार पहले बल्लेबाजी करते हुए नीरज के 81 रन, अयान अरमान के 40 रन, शशि के 24, प्रवीण के नाबाद 18 रन की मदद से 198 रन बनाए। नालंदा पिंक की ओर से गरुदेव ने 3 विकेट, सन्नी ने 2 विकेट, अंकुर ने 2 विकेट लिए।
जवाब में खेलने उत्तरी नालंदा पिंक की टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज दिलखुश 34 तथा अर्जुन 37 रन के योगदान से 109 रन बना सकी और यह मैच नालंदा पिंक 88 रनों से हार गई। नालंदा ग्रीन की ओर लक्की ने 2 विकेट, नीरज, पीयूष, शिवम तथा अंकित ने क्रमशः एक-एक विकेट लिए।

मैच के अम्पायर परवेज मुस्तफा तथा शमशेर खान थे वहीं तीसरे अम्पायर के रूप में शफ़ा रिज़वी ने अपना योगदान दिया। कल का मैच नालंदा पिंक तथा नालंदा ग्रीन के बीच खेला जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights