Monday, February 23, 2026
Home बिहारक्रिकेट Araria District Cricket League का शानदार आगाज, इंडस स्पोर्टिंग क्लब विजयी

Araria District Cricket League का शानदार आगाज, इंडस स्पोर्टिंग क्लब विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

अररिया, 3 जनवरी। अररिया जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 33वीं भागीरथी गंगा ट्रॉफी लीग चैंपियनशिप सत्र 2023-24 की शुरुआत बुधवार को हो गई। मुख्य अतिथि डॉक्टर अशोक पाठक प्रिंसिपल अररिया कॉलेज, विशिष्ट अतिथि बी प्रधान डायरेक्टर मोहनीदेवी स्कूल, ओम प्रकाश जायसवाल जिला संघों के प्रतिनिधि बिहार क्रिकेट संघ पटना, जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रवीर कुमार विश्वास बासु दा सत्येन शरण परवेज आलम दिलीप कुमार झा चांद आजमी अनामी शंकर अमित सेनगुप्ता मनोज बडेडिया गोपेश सिंन्हा शुशील सिंह दारा अभिनन्दन नौटीयाल ने संयुक्त रुप खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया।

अररिया काँलेज स्टेडियम में जिला क्रिकेट लीग का पहला मैच इंडस स्पोर्टिंग कल्ब बी और जेनिथ पब्लिक स्कूल जोगबनी के बीच खेला गया टाँस इंडस स्पोर्टिंग कल्ब बी ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 30-30 के इस मैच में ने इंडस स्पोर्टिंग कल्ब बी 30 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाने में कामयाब रही।

इंडस स्पोर्टिंग कल्ब बी के बल्लेबाज पंकज ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की उन्होंने नाबाद 99 रन फैजल हुसैन ने 32 श्रावण ने 24 रन बनाए । जेनिथ पब्लिक स्कूल जोगबनी के गेंदबाज दिव्य प्रकाश ने 3 , संदीप और चुन्नू ने दो दो विकेट चटकाए। दूसरी पारी खेलने उतरी जेनिथ पब्लिक स्कूल जोगबनी के बल्लेबाजों ने 23 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर महज 79 रन ही बना पाई और 114 रनो से हार का सामना करना पड़ा। जेनिथ पब्लिक स्कूल जोगबनी बल्लेबाज विशाल कुमार ने 28 रन और पार्थ ने 12 रन बनाए। इंडस स्पोर्टिंग कल्ब बी के गेंदबाज विक्की और अमन यादव ने 3-3विकेट लिए। मैच के अंपायर तनवीर आलम और अनिकेत गोपाल झा थे स्कोरिंग गौरव ने किया ।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights