Home झारखंडअन्य 37th National Games में झारखंड की तीरंदाज दीपिका ने जीते दो स्वर्ण व 1 रजत पदक

37th National Games में झारखंड की तीरंदाज दीपिका ने जीते दो स्वर्ण व 1 रजत पदक

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 6 नवंबर। गोवा में चल रहे 37वें नेशनल गेम्स की तीरंदाजी स्पर्धा में में दीपिका ने व्यक्तिगत एवं दीपिका व मृणाल चौहान की जोड़ी ने जीता स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पुरुष एवं महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम को रजत पदक मिला। तीन बार ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली दीपिका कुमारी ने 02 स्वर्ण, 01रजत अपने नाम किया। सोमवार यानी 6 नवंबर को झारखंड को मिले 02 स्वर्ण और 02 रजत पदक। लॉन बॉल में झारखंड के दो पदक पक्के हो गए हैं।
झारखंड को अबतक 04 स्वर्ण, 05 रजत और 11 कांस्य पदक समेत कुल 20 पदक मिले हैं। इसके अलावा लगोरी, योगा और शूटिंग स्पर्धा में भी झारखंड के खिलाड़ियों का प्रदर्शन दमदार रहा है।

तीरंदाजी
महिला एकल रिकर्व
दीपिका कुमारी ने हरियाणा के (संगीता कुमारी) को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता।

मिक्स रिकर्व
दीपिका कुमारी एवम मृणाल चौहान की जोड़ी ने असम के जयंत तालुकदार एवम हिमानी बोरो को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता।

पुरुष रिकर्व टीम
गुरुचरण बेसरा, श्रेय भारद्वाज, गोल्डी मिश्रा, मृणाल चौहान ने जीता रजत पदक।

महिला रिकर्व टीम
दीपिका कुमारी, कोमोलीका बारी,दीप्ति कुमारी, अघनी कुमारी ने जीता रजत पदक।

लॉन बाल
पुरुष
लॉन बाल पुरुष वर्ग फोर
अभिसेक लकड़ा, मो वसीम अकरम, कृष्णा खलको, दिनेश कुमार की चौकड़ी ने मणिपुर को 23-10 से पराजित कर झारखंड के लिए एक पदक पक्का किया।

पुरुष सिंगल
सुनील बहादुर ने उड़ीसा को को 21- 9 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर राज्य लिए एक पदक पक्का किया।

लगोरी
पुरुष वर्ग
झारखंड ने 2-1 से असम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
महिला वर्ग
झारखंड ने पहले मैच में बिहार को एवम दुसरे मैच में राजस्थान को हरा सेमी फाइनल में प्रवेश किया।

बीच पुरुष हैंडबॉल
तेलंगाना से 2- 0 से झारखंड को हार का सामना करना पड़ा।
झारखंड दल के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, खेल मंत्री हफीजुल हसन, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सुशांत गौरव,झारखंड ओलंपिक संघ अध्यक्ष आर.के.आनंद, झारखंड तीरंदाज़ी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा, जे.ओ.ए.कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव डॉ मधुकांत पाठक, अनिल जायसवाल, चंचल भट्टाचार्या, सुरेश कुमार, चीफ द मिशन शिवेंन्द्र दुबे,डिप्टी चीफ द मिशन हरभजन सिंह,बिपीन सिंह,कांटिजेंट असिस्टेंट अरविंद कुमार,योगेश प्र.यादव , झारखंड तीरंदाज़ी संघ की उपाध्यक्ष नेहा महतो, सचिव पूर्णिमा महतो, सुमन चंद्र मोहंती, कोच हरेंद्र सिंह, बी. एस.राव,शिशिर महतो प्रकाश राम,
झारखंड बॉलिंग संघ के आशीष झा,रितेश झा,टीम मैनेजर अरविन्द कुमार,सरस्वती,देवेंद्र सिंह,रोहित,झारखंड हैंडबॉल संघ के मो.खुर्सिद खान समेत विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारीयों एवम खेल विभाग के अधिकारियों ने बधाई दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights