Friday, June 12, 2026
Home बिहारफुटबॉल असम को हरा बिहार Sub junior Boys National Football Championship Tier-2 के फाइनल में

असम को हरा बिहार Sub junior Boys National Football Championship Tier-2 के फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 8 अक्टूबर। बिहार की टीम सबजूनियर ब्वॉयज नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप टियर-2 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेमीफाइनल में बिहार ने असम को 2-1 से पराजित किया। फाइनल में पहुंचने के साथ ही बिहार ने अगले सत्र में टियर-1 में खेलने की अर्हता हासिल कर ली।
अनंतपुर (आंध्रप्रदेश) में खेले गए इस मैच में बिहार का पलड़ा शुरुआत से भारी रहा। पहले हाफ में बिहार के राजकरण ने दनादन दो गोल दाग डाले। खेल के 7वें मिनट में पहला और उसके सात मिनट बाद यानी 14वें मिनट में दूसरा गोल किया। इसके बाद असम के खिलाड़ियों ने अपनी रणनीति बदली और बचाव के मुद्रा में आ गए। खेल के 43वें मिनट में सानू कथार ने गोल के अंतर को कुछ कम किया पर अंतत: मैच बिहार ने 2-1 से जीत लिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.