Sunday, February 1, 2026
Home ASIAN GAMES Hangzhou 2022 Asian Games नौकायन में नेहा ठाकुर को रजत, इबाद अली को कांस्य

Hangzhou 2022 Asian Games नौकायन में नेहा ठाकुर को रजत, इबाद अली को कांस्य

by Khel Dhaba
0 comment

हांगझोउ, 26 सितंबर। नौकायन मुकाबलों में मंगलवार को भारत की नेहा ठाकुर के डिंगी पाल नौकायन (सेलिंग) स्पर्धा में रजत जीतने के बाद हमवतन इबाद अली ने पुरुष नौकायन में कांस्य पदक जीत लिया है।

चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में 26 सितंबर को भारत की 17 वर्षीय नाविक नेहा ठाकुर ने लड़कियों की डिंगी आईएलसीए 4 स्पर्धा में 11 रेसों में कुल 27 अंकों के साथ रजत पदक जीता। नौकायान में भारत के लिए ये पहला पदक है। थाईलैंड की नोपासोर्न खुनबूनजान ने 16 अंकों के साथ स्वर्ण पदक मिला जबकि सिंगापुर की केइरा मैरी कार्लाइल ने 28 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।

आज के दिन भारत को नौकायन में ही दूसरा पदक मिला। इबाद अली ने पुरुषों की विंडसर्फर आरएस एक्स स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। इबाद अली पुरुषों की विंडसर्फर आरएस एक्स स्पर्धा में 52 के नेट स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। थाईलैंड के नत्थाफोंग फोनोपराट को 29 स्कोर के साथ रजत और दक्षिण कोरिया के चो वोनवू ने 13 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक मिला।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights