Wednesday, April 29, 2026
Home झारखंडअन्य जूनियर राष्ट्रीय Thang-Ta Championship के लिए झारखंड टीम घोषित

जूनियर राष्ट्रीय Thang-Ta Championship के लिए झारखंड टीम घोषित

by Khel Dhaba
0 comment

धनबाद। आगामी 3 अक्टूबर से सेरी कश्मीर इंडोर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, श्रीनगर में आयोजित होने वाली तीन दिवसीय 29वीं जूनियर राष्ट्रीय थांग- टा चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए 13 सदस्यीय झारखण्ड टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम का नेतृत्व झारखण्ड थांग- टा संघ के अध्यक्ष सह मुख्य कोच रंजीत केशरी करेंगे जबकि टीम के खिलाडियों में गढ़वा की मु्स्कान कुमारी तथा इंदु कुमारी, लोहरदगा की खुशबू कुमारी, पलामू की सोनम कुमारी तथा रेहान कादरी के अलावा धनबाद के सौरभ रवानी, समरेश किस्कू, सौरभ भारती, ऐश्वर्या प्रसाद, समृद्धि कुमारी, प्रगति प्रिया तथा राधिका सहाय शामिल हैं। ज्ञात हो कि टीम के सभी खिलाड़ी इस वर्ष अप्रैल महीने में सम्पन्न हुई 8वीं झारखंड राज्य थांग-टा चैंपियनशिप के दौरान अपने -अपने भार वर्ग की स्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता रहे हैं। आगामी 30 सितंबर को यह टीम धनबाद रेलवे स्टेशन से जम्मूतवी एक्सप्रेस से श्रीनगर के लिए प्रस्थान करेगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights