Wednesday, June 10, 2026
Home Slider जय शाह ने बच्चन को दिया क्रिकेट विश्व कप 2023 का गोल्डन टिकट

जय शाह ने बच्चन को दिया क्रिकेट विश्व कप 2023 का गोल्डन टिकट

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली, 5 सितंबर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने मंगलावार को बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को क्रिकेट विश्व कप 2023 का गोल्डन टिकट दिया।

श्री शाह ने ट्वीट किया कि हमारा स्वर्णिम टिकट किसी और को नहीं बल्कि ‘सदी के महानायक’ को देने का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि फिल्मी जगत के बिग बी का भारतीय टीम के प्रति अटूट समर्थन है, जो हम सभी को प्रेरित करता रहता है। वह आईसीसी विश्व कप 2023 के लिए हमारे साथ जुड़े हैं, जिससे हम और अधिक रोमांचित हैं।

उल्लेखनीय है कि आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 पांच अक्टूबर से शुरू हो रहा है और इसका फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को होगा। भारतीय टीम विश्व कप 2023 सीजन में अपना पहला मुकाबला आठ अक्टूबर को खेलेगी। यह मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.