Saturday, June 6, 2026
Home झारखंडएथलेटिक्स अपने प्रशिक्षक आरिफ इमाम से मिलीं खेल निदेशक डॉ सरोजनी लकड़ा

अपने प्रशिक्षक आरिफ इमाम से मिलीं खेल निदेशक डॉ सरोजनी लकड़ा

by Khel Dhaba
0 comment

शनिवार को जे०आर०डी टाटा स्पोर्ट्स कंपलेक्स, जमशेदपुर में खेल विंग टाटा स्टील के द्वारा स्टेट कराटे चैंपियनशिप के दौरान खेल निदेशक सह आई.पी.एस डॉ सरोजनी लकड़ा जमशेदपुर पहुंची थी। साधारण एथलीट से पुलिस में भर्ती होकर आई.पी.एस बनने पर अपने अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स पुलिस प्रशिक्षक आरिफ इमाम के आवास पर मिलकर आशीर्वाद लिया एवं आरिफ इमाम के परिवार वालों के साथ काफी समय बिताया एवं जमशेदपुर में अपने बिताए पुराने दिनों को याद किया।
वही अपनी शिष्या अंतरराष्ट्रीय एथलीट सरोजनी लकड़ा को अपने घर अचानक देखकर अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स कोच सह पूर्व डी.एस.पी.आरिफ इमाम को आश्चर्यचकित हो गए। बताते चले की राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियो में रही सरोजनी लकड़ा जमशेदपुर में रह कर आरिफ इमाम के नेतृत्व में अभ्यास कर आल इंडिया पुलिस में पहला पदक जीती थी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.