Friday, June 5, 2026
Home झारखंडक्रिकेट जेके टैलेंट हंट क्रिकेट टूर्नामेंट में डायमंड डक व स्काई किंग विजयी

जेके टैलेंट हंट क्रिकेट टूर्नामेंट में डायमंड डक व स्काई किंग विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। स्थानीय जेके इंटरनेशनल स्कूल में जेके क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में चल रहे जेके टैलेंट हंट क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में डायमंड डक ने स्काई किंग ने जीत हासिल की। डायमंड डक ने ब्लू ब्लास्टर को 3 जबकि स्काई किंग ने ब्लैक स्टार्स को 83 रन से हराया।

पहले मैच में डायमंड डक ने टॉस जीत कर ब्लू ब्लास्टर को बैटिंग के लिए बुलाया। ब्लू ब्लास्टर ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 168 रन बनाये। आर्यन राज ने 50 रन बनाये। जवाब में डायमंड डक ने तौहिद (74 रन) और शिवम कुमार सिंह (52 रन) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत 19.2 ओवर में सात विकेट पर 170 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के शिवम कुमार सिंह (52 रन, 1 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

दूसरे मैच में स्काई किंग ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 19.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 179 रन बनाये। जवाब में ब्लैक स्टार्स की टीम 17.5 ओवर में 96 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम की ओर से 48 रन बनाने वाले हर्षित आनंद को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
ब्लू ब्लास्टर : 20 ओवर में 8 विकेट पर 168 रन, आर्यन राज 50, चिराग कुमार 14,आयुष यादव 35,विशाल कुमार 16,जेसु प्रधान 18,वीपी केसरी 12, अतिरिक्त 16,रौशन कुमार 3/33, शिवम कुमार सिंह 1/42,सत्यम कुमार 2/17, आदित्य सिंह 1/9
डायमंड डक : 19.2 ओवर में 7 विकेट पर 170 रन, कुमार शानू 12, तौहिद अयान 74, शिवम कुमार सिंह नाबाद 52, अतिरिक्त 25,आर्यन राज 2/25,कृष कुमार 4/16, आदित्य कुमार 1/29

दूसरा मैच
स्काई किंग : 19.1 ओवर में 179 रन पर ऑल आउट, मयंक राज 14, कृष प्रधान 45, हर्षित आनंद 48, राहुल कुमार 15, अंशुमान अमृत 13, अमन कुमार 25, अंकित यादव 1/27, इकबाल अली 3/48, मानव नारायण सिंह 2/36, अमन लाल 1/44, हर्षित प्रणव 3/23

ब्लैक स्टार्स : 17.5 ओवर में 96 रन पर ऑल आउट हर्षित प्रणव 49, अतिरिक्त 11,हर्षित राज तिर्की 1/28, कृष प्रधान 1/21, मयंक राज 2/17, शहबाज 2/7, देव राज 3/2,

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.