Wednesday, June 17, 2026
Home झारखंडक्रिकेट वरिष्ठ खेल पत्रकार चंचल भट्टाचार्य रांची विश्विद्यालय के क्रिकेट कोच नियुक्त, कुलपति नेसौंपा नियुक्ति पत्र

वरिष्ठ खेल पत्रकार चंचल भट्टाचार्य रांची विश्विद्यालय के क्रिकेट कोच नियुक्त, कुलपति नेसौंपा नियुक्ति पत्र

by Khel Dhaba
0 comment

वरिष्ठ खेल पत्रकार चंचल भट्टाचार्य उर्फ चंचल दा रांची विश्विद्यालय के क्रिकेट कोच बनाए गए हैं। सोमवार को कुलपति अजीत कुमार सिन्हा ने विवि मुख्यालय में चंचल भट्टाचार्य को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर DSW डॉक्टर सुदेश कुमार साहू, वित्त पदाधिकारी डॉक्टर केएनएन शाहदेव विशेष रूप से मौजूद रहे। लगभग छह माह पहले क्रिकेट कोच के लिए साक्षात्कार हुआ था जिसमें चंचल भट्टाचार्य उत्तीर्ण हुए थे। चंचल दा 1 जुलाई को
आधिकारिक रूप से अपनी जिम्मेवारियां संभालेंगे। चंचल दा की नियुक्ति पर झारखंड राज्य खेल पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह मंटू, सचिव संजय झा, कोषाध्यक्ष आसिफ नईम समेत सभी पदाधिकारियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।

चंचल भट्टाचार्य पिछले तीन दशक से ज्यादा वक्त से क्रिकेट के प्रशिक्षण व प्रशासन से जुड़े रहे हैं। चंचल दा ने क्रिकेट में NIS में डिग्री भी हासिल की हुई है। और वे पिछले दो दशक से रांची जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी के रूप में भी अपनी सेवाएं देते रहे हैं। कई बार मैनेजर व कोच के रूप में विभिन्न टीमों के साथ जुड़े भी रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.