Sunday, June 14, 2026
Home बिहारक्रिकेट पीडीसीए क्रिकेट लीग में चमके पीयूष मिश्रा

पीडीसीए क्रिकेट लीग में चमके पीयूष मिश्रा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना जिला क्रिकेट संघ (सचिव गुट) द्वारा आयोजित लीग मैच में आज का मैच रेनबो.सी.सी और क्रिसेंट.सी.सी के बीच गोविंदपुर अंजनी स्टेडियम (मसौढ़ी) में खेला गया। क्रिसेंट.सी.सी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये पीयूष मिश्रा के घातक गेंदबाजी के सामने 29 ओवर्स में 129 रनों पे सीमट गयी।
क्रिसेंट.सी.सी की ओर से अनुराग ने 41 और अनमोल ने 16 रन बनाये।
रेनबो.सी.सी की ओर से गेंदबाजी में पीयूष मिश्रा ने 7 ओवर्स में मात्र 8 रन खर्च कर 3 विकेट झटके और प्रशांत ने भी 4 ओवर में 14 रन खर्च कर 3 विकेट प्राप्त किये।
जवाब में रेनबो.सी.सी की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पे 133 रन बनाकर मैच को 3 विकेट से जीत लिया।
रेनबो.सी.सी की ओर से बल्लेबाजी में पीयूष मिश्रा ने 41 गेंदों में 69 रनों की धमाकेदार पारी खेली।
क्रिसेंट.सी.सी की ओर से कृष ने 7 ओवर्स में 30 रन खर्च कर 2 विकेट प्राप्त किये।

पीयूष मिश्रा को हरफनमौला खेल के लिए मैन ऑफ दी मैच चुना गया।

स्कोरकार्ड:- क्रिसेंट.सी.सी:- 129/10 (28.5) ओवर्स
अनुराग:- 41 रन (42 गेंद)
अनमोल:- 16 रन (12 गेंद)

पीयूष मिश्रा:- 7 ओवर 8 रन 3 विकेट
प्रशांत कुमार:- 4 ओवर 14 रन 3 विकेट
अनिक राज:- 7 ओवर 35 रन 3 विकेट

रेनबो.सी.सी:- 133/7 (20.1ओवर्स)
पीयूष मिश्रा:- 69 रन (41 गेंद)
राहुल रंजन:- 16 रन (27 गेंद)
आर्यन वैभव:- 10 रन (30 गेंद)

कृष:- 7 ओवर 30 रन 2 विकेट
अनिमेष राज:- 6 ओवर 32 रन 2 विकेट

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.